scriptहरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल विधायक रणवीर गंगवा भाजपा में शामिल | National Lok Dal legislator Ranveer Gangwa joins BJP | Patrika News

हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल विधायक रणवीर गंगवा भाजपा में शामिल

locationहिसारPublished: Mar 22, 2019 04:04:10 pm

Submitted by:

Prateek

हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के बटवारे से एक नई पार्टी जननायक जनता पार्टी बन गई है…

haryana bjp

haryana bjp

(चंडीगढ,हिसार): पारिवारिक कलह के कारण दो धडों में बंटे हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल को तब एक और झटका लगा जबकि नलवा सीट से उसके विधायक रणवीर गंगवा भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गंगवा का भाजपा में स्वागत किया।

 

हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के बटवारे से एक नई पार्टी जननायक जनता पार्टी बन गई है। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बडे पुत्र अजय सिंह व छोटे पुत्र एवं नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के बीच मनमुटाव के चलते अजय सिंह और उनके दोनों बेटों ने जननायक जनता पार्टी का गठन किया है। इस विभाजन के साथ ही इंडियन नेशनल लोकदल का आधार सिमटता जा रहा है। उसके चार विधायक पहले ही जननायक जनता पार्टी के साथ खडे है। अब हिसार जिले की नलवा सीट से विधायक रणवीर गंगवा भाजपा में चले गए।

 

रणवीर गंगवा के इंडियन नेशनल लोकदल छोडने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। उनके नई पार्टी जननायक जनता पार्टी में जाने के कयास भी लगाए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने भाजपा को अपने राजनीतिक कैरियर के लिए अनुकूल माना और शामिल हो गए। इंडियन नेशनल लोकदल से गंगवा राज्यसभा सदस्य भी रहे है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में गंगवा ने नलवा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र और हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रत्याशी चन्द्रमोहन को हराया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो