script

चालीस घंटे बाद भी बोरवेल से बाहर नहीं निकल पाया हरियाणा का दूसरा प्रिंस ‘नदीम खान’

locationहिसारPublished: Mar 22, 2019 02:39:19 pm

इससे पहले हरियाणा के कुरूक्षेत्र में प्रिंस नामक बच्चे को अभियान चलाकर 40 घंटे के भीतर बोरवले से निकाल लिया गया था…
 

borwell

borwell

(चंडीगढ,हिसार): हरियाणा के हिसार जिले के गांव बालसमंद में बोरवेल में फंसे एक वर्षीय नदीम खान ने शुक्रवार दोपहर बारह बजे तक चालीस घंटे पूरे कर लिए। लेकिन अब उसकी वहां हालत के बारे में कोई खबर नहीं है। नदीम खान हरियाणा का दूसरा प्रिंस है। इससे पहले प्रिंस को 2006 में कुरूक्षेत्र जिले के गांव के बोरवेल से प्रिंस को 48 घंटे में सकुशल निकाल लिया गया था।

 

नदीम खान बुधवार शाम करीब पांच बजे खेलते हुए गांव के बोरवैल में जा गिरा था। एक किसान ने दो सप्ताह पहले यह बोरवैल ट्यूबवैल लगाने के लिए खुदवाया था। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन, जिला प्रशासन और सेना की टीम नदीम खान को बोरवैल से निकालने के प्रयासों में जुटी है। इसके लिए बोरवैल को जोडने वाली सुरंग खोदी जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन टीम के बयान के अनुसार सुरंग के जरिए नदीम खान तक एक घंटे में पहुंचने की संभावना है।

 

बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाई गई है लेकिन गुरूवार शाम से नदीम की हालत के बारे में कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन बल की दो टीम बुधवार रात से बचाव कार्य में जुटी हुई है। नदीम की लगातार निगरानी के लिए एक रात्रि दृश्य बताने वाला कैमरा भी बोरवैल में लगाया गया है। नदीम ने बोरवैल में ही नींद भी ली है। बचाव टीम ने गुरूवार को जाल डालकर नदीम को बाहर खीचने का प्रयास किया लेकिन चार-पांच फीट खींचे जाने के बाद वह फंस गया। इसके बाद यह तरीका छोड दिया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन दल, सेना और जिला प्रशासन के करीब साठ लोग बचाव कार्य में लगे है। नदीम खान बुधवार शाम खेत में खेलते हुए बोरवैल में जा गिरा था। इस दुर्घटना ने खुले बोरवैल के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है। वर्ष 2006 में हरियाणा के ही कुरूक्षेत्र में बोरवैल में गिरे पांच साल के प्रिंस के बचाव के लिए बडा अभियान चलाया गया था। प्रिंस को 48 घंटे में सकुशल निकाल लिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो