scriptअब इनेलो मुख्यालय से अभय का कब्जा खत्म! | Over the years, changing the running office of Sector 3 flat number 17 | Patrika News

अब इनेलो मुख्यालय से अभय का कब्जा खत्म!

locationहिसारPublished: Nov 11, 2018 10:29:21 pm

इनेलो में छिड़ी महाभारत रोजाना एक कदम आगे बढ़ रही है।

अब इनेलो मुख्यालय से अभय का कब्जा खत्म!

अब इनेलो मुख्यालय से अभय का कब्जा खत्म!


चंडीगढ़। इनेलो में छिड़ी महाभारत रोजाना एक कदम आगे बढ़ रही है। दुष्यंत चौटाला खेमा जिस तरह से अभय चौटाला की घेराबंदी कर रहा है उसके चलते शनिवार की रात अभय चौटाला के निर्देशों पर सैक्टर-तीन स्थित इनेलो के मुख्यालय को खाली को कर दिया गया है। अब पिछले कई दशकों से यहां चल रहे पार्टी कार्यालय से अभय का कब्जा खत्म हो गया है। अभय चौटाला अब अपने नेतृत्व में सैक्टर तीन के फ्लैट नंबर 109 में पार्टी कार्यालय का संचालन करेंगे।


चंडीगढ़ के सैक्टर तीन स्थित एमएलएस होस्टल के फ्लैट नंबर 17 में पिछले कई वर्षों से इनेलो द्वारा पार्टी का मुख्यालय चलाया जा रहा है। इनेलो को यह फ्लैट प्रदेश मे चौटाला सरकार के समय में अलाट किया गया था। उसके बाद इनेलो द्वारा इस फ्लैट की अलाटमैंट अपने विधायकों के नाम करवाई जाती रही है। पिछले करीब चार वर्षों से यह फ्लैट डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला के नाम पर अलॉट था।


हालांकि पछले चार वर्षों के दौरान बहुत कम ऐसे अवसर आए हैं जब नैना चौटाला इस कार्यालय में आई हों। अधिकतर समय यहां अभय चौटाला व पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की गतिविधियां ही चलती रही हैं। बदले हुए हालातों में नैना चौटाला ने इस कार्यालय पर अपना अधिकार जता दिया है। सूत्रों की मानें तो दुष्यंत व दिगिवजय को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद ही नैना चौटाला ने पार्टी कार्यालय सचिव को कार्यालय से अपना सामान समेटकर कहीं बाहर ले जाने के लिए बोल दिया था।


जिसके चलते नेताओं व कर्मचारियों ने यहां से सामान समेटना शुरू कर दिया था। शनिवार को दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान अभय चौटाला की घेराबंदी शुरू की उससे यह साफ हो गया था कि इनेलो का यह विवाद कम होने की बजाए और बढ़ेगा। सूत्रों की मानें तो शनिवार की रात ही इनेलो पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों ने यहां से सामान उठाकर फ्लैट नंबर 109 में शिफ्ट कर दिया।


यह फ्लैट लोहारू के विधायक ओम प्रकाश बरवा के नाम पर है। अब अभय चौटाला इसी फ्लैट से पार्टी कार्यालय का संचालन करेंगे। लंबे अरसे से चल रहे पार्टी कार्यालय पर कब्जे के मामले में दुष्यंत चौटाला गुट ने एक बार तो अभय चौटाला गुट को पटखनी देकर सामान समेटने के लिए मजबूर कर दिया है। अब पार्टी पर कब्जे को लेकर चल रही लड़ाई का पटाक्षेप 17 नवंबर को जींद में होगा।

नैना चौटाला के फ्लैट में बनेगा इनसो मुख्यालय
इनेलो के मुख्यालय पर कब्जे के बाद दुष्यंत चौटाला गु्रप ने अगला कदम भी बढ़ा दिया है। सूत्रों की मानें तो नैना चौटाला के नाम से अलाट किए गए फ्लैट नंबर 17 से इनेलो का मुख्यालय बंद होने के बाद अब यहां इनसो का मुख्यालय खोला जाएगा। जिसका संचालन दिगिवजय चौटाला करेंगे। यही नहीं अब इस फ्लैट का इस्तेमाल दुष्यंत चौटाला द्वारा अपनी बैठकों के आयोजन के लिए किया जाएगा।


नेता प्रतिपक्ष का मकान भी किया खाली
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने चंडीगढ़ के सैक्टर 19 में अलाट किया गया सरकारी मकान भी खाली कर दिया है। हालांकि यह मकान खाली करने की प्रक्रिया कई दिन पहले शुरू हो चुकी थी लेकिन यह मामला चर्चा में अब आया है। अभय चौटाला ने सैक्टर-19 की सरकारी रिहायश को खाली करके सैक्टर-नौ स्थित अपने निजी मकान में शिफ्ट कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो