scriptसपना चौधरी पर टिप्पणी को लेकर दिग्विजय चौटाला को कारण बताओ नोटिस | Show Cause Notice To Digvijay Chautala For Comment On Sapna Chaudhary | Patrika News

सपना चौधरी पर टिप्पणी को लेकर दिग्विजय चौटाला को कारण बताओ नोटिस

locationहिसारPublished: Jul 09, 2019 10:38:06 pm

दिग्विजय ( Digvijay Chautala ) ने अप्रत्यक्ष रूप से सपना चौधरी ( Sapna Chaudhary ) के पूर्व समय के दौरान हुए विवादों पर भी इशारा किया था। अगर दिग्विजय इस मामले ( Digvijay Chautala And Sapna Chaudhary Controversy ) में संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे पाए तोउनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है।

Digvijay Chautala And Sapna Chaudhary Controversy

Digvijay Chautala

(चंडीगढ़,हिसार): मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ( sapna chaudhary ) के भाजपा में शामिल होने पर टिप्पणी करना जननायक जनता पार्टी ( Jannayak Janata Party ) के नेता दिग्विजय सिंह ( digvijay chautala ) को महंगा पड़ा गया। राज्य महिला आयोग ( haryana women commission ) ने दिग्विजय की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें आज कारण बताओ नोटिस ( show cause notice ) जारी किया है। आयोग अगर दिग्विजय के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैँ।

थामा था भाजपा का दामन

Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary IMAGE CREDIT:

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले हरियाणवी मूल की डांसर सपना चौधरी ने गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के दौरान सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कई दिनों तक नाटकीय घटनाक्रम भी चलता रहा था।

सपना पर यह क्या बोल गए दिग्विजय?

Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary IMAGE CREDIT:

सोमवार को जजपा नेता दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कथित तौर पर कहा था कि ‘अब डांसर भी भाजपा के लिए वोट मांगेगी।’ दिग्विजय ने अप्रत्यक्ष रूप से सपना चौधरी के पूर्व समय के दौरान हुए विवादों पर भी इशारा किया था। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर हरियाणा महिला आयोग ने आंखें टेढ़ी कर ली और आज उन्हें नोटिस थमा दिया। नोटिस में कहा गया है कि दिग्विजय ने सार्वजनिक मंच से महिला के कामकाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आयोग ने दिग्विजय को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

 

 

आयोग के संज्ञान में यह मामला आया तो दिग्विजय को नोटिस किया गया है। उन्हें स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कानूनी राय लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो