scriptकिसानों पर लाठीचार्ज व वाटर कैनन इस्तेमाल को लेकर हंगामा | Uproar over farmers using lathicharge and water canon | Patrika News

किसानों पर लाठीचार्ज व वाटर कैनन इस्तेमाल को लेकर हंगामा

locationहिसारPublished: Mar 09, 2021 06:38:36 pm

संसदीय मंत्री बोले, विपक्ष बताए कहां हुआ है लाठीचार्ज

विपक्ष के विधायकों के फोकस में कृषि कानून व किसान रहे

विपक्ष के विधायकों के फोकस में कृषि कानून व किसान रहे

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों के फोकस में कृषि कानून व किसान रहे। सत्ता पक्ष ने कृषि कानूनों को सराहा तो विपक्ष ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की शुरूआत अंबाला शहर विधायक असीम गोयल से हुई। असीम गोयल ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया तो कांग्रेस ने किसानों पर लाठी चार्ज का मुद्दा उठाया। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। असीम गोयल ने विपक्ष ने तीनों कृषि कानूनों के नाम पूछे। यही नहीं असीम गोयल ने विपक्ष पर किसानों को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया। इसको लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई और कांगेस ने स्पीकर वेल के समक्ष जाकर हंगामा किया। संसदीय मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष को सटीक जवाब दिया।
इसके बाद कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरा। किरण चौधरी ने किसानों पर लाठीचार्ज व वाटर कैनन इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। संसदीय कार्यमंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किरण चौधरी को खुला चैलेंज किया कि विपक्ष बताए कहां लाठीचार्ज हुआ है। लाठीचार्ज तो कांग्रेस कार्यकाल में होता था, इसका उदाहरण सदन में बैठक कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश कंबोज का भी नाम लिया।
किरण चौधरी ने मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटालों को गिनाया। उन्होंने कांगेस के लाठीचार्ज के आरोप का बड़े सटीक तरीके से 1984 के सिख दंगों के साथ जोड़कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो