script20 साल की एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से की बॉयफ्रेंड संग शादी, इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी मुलाकात | Patrika News
हॉलीवुड

20 साल की एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से की बॉयफ्रेंड संग शादी, इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी मुलाकात

हॉलीवुड एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन ने 20 साल की उम्र में अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड जेक बोनजियोवी से शादी कर ली। दोनों के शादी की किसी को भी भनक भी नहीं लग पाई।

मुंबईMay 25, 2024 / 01:21 pm

Prateek Pandey

Jake Bongiovi Jake Bongiovi wedding

Jake Bongiovi Jake Bongiovi wedding

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स में नजर आई मिली बॉबी ब्राउन ने बेहद गुपचुप तरीके से शादी की। शादी के एक हफ्ते बाद लोगों को जानकारी हुई। मिली ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी करके सबको चौंका दिया है।

मॉडल जेक बोनजियोवी (Jake Bongiovi) संग की शादी

मिली बॉबी ब्राउन ने अपने बॉयफ्रेंड जेक बोनजियोवी (Jake Bongiovi) को अपना हमसफर बनाया है। जेक पेशे से मॉडल हैं और मशहूर संगीतकार जॉन बोन जोवी के बेटे हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें

मिर्जापुर के मेकर्स की ‘क,ख,ग’ सीरीज ‘ज’ तक पहुंची, झुंझला गए फैंस

इंस्टाग्राम के जरिए हुई मुलाकात

बेहद गुपचुप तरीके से हुई इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। बोनजियोवी के पिता जॉन बोन जोवी और मां डोरोथिया बोनजियोवी भी शादी में शामिल हुए थे। दोनों के अफेयर की खबरें जून 2021 में आई जब जेक ने मिली के साथ सेल्फी शेयर की थी। 2022 में मिली ने खुलासा किया कि वो जेक से इंस्टाग्राम के जरिए मिली थीं। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स की साइंस फिक्शन सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स में मिली बॉबी ब्राउन ने लीड रोल निभाया है।
Jake Bongiovi

Hindi News/ Entertainment / Hollywood News / 20 साल की एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से की बॉयफ्रेंड संग शादी, इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी मुलाकात

ट्रेंडिंग वीडियो