script

पुरुषों से शारीरिक संबंध रखते हैं एंजेलिना के पति, लेंगी तलाक! 

Published: Dec 27, 2015 04:03:00 pm

एक मैगजीन ने खिलासा किया है कि एक साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली एंजेलिना और पिट की जोड़ी तलाक लेकर अलग होने जा रही है

Brad Pitt and Angelina Jolie

Brad Pitt and Angelina Jolie

हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की लाइफ से जुड़ा एक बेहद ही बड़ा खुलासा हुआ है। एक मैगजीन ने खिलासा किया है कि एक साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली यह जोड़ी तलाक लेकर अलग होने जा रही है। 

इसके पीछे का कारण बेहद ही असाधारण है। कहा जा रहा है कि पिट ने एंजेलीना से यह बात स्वीकारी है कि उनके शारीरिक संबंध औरतों के साथ-साथ पुरुषों से भी हैं। जब से यह बात एंजेलिना को पता चली है, तब से वह अपने छह बच्चों के साथ पिट से अलग रह रही हैं।

गौरतलब है कि एंजेलिना और पिट ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल शादी की थी। शादी के पहले ही दोनों ने 6 बच्चों को गोद लिया था। उनकी शादी में उनके परिवार और दोस्तों ने भी हिस्सा लिया था इसके अलावा उनके दो बच्चे ने भी शादी में पार्टीसिपेट किया था। ब्रैड की यह दूसरी और एंजेलिना की यह तीसरी शादी है।

ट्रेंडिंग वीडियो