आपको जानकर हैरानी होगी की ऐवेंजर्स एंडगेम के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को 524 करोड़ रुपए फीस मिली है। रॉबर्ट हॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं।
फोर्ब्स मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक रॉबर्ट की नेटवर्थ 79 मिलियन डॉलर (547 करोड़ रुपए) है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर का हैंपटन में बंगला है। रॉबर्ट इसे विंडमिल होम भी कहते हैं।
इस घर की कीमत लगभग 82 करोड़ रुपए है। ये घर 19वीं सदी की तर्ज पर बना हुआ है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर के लिविंग रूम में कई आर्ट फॉर्म हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वाइफ सुजेन डाउनी के मुताबिक इस जगह वह अपना ध्यान लगाते हैं।
इस घर को फेमस आर्किटेक्ट जो नेहम ने डिजाइन किया है। इसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर फोर्स ऑफ नेचर कहते हैं।गौरतलब है की रॉबर्ट डाउनी जूनियर की लाइफ काफी विवादों में रही है। ड्रग्स के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। रॉबर्ट का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। रॉबर्ट ने साल 2004 में सुजेन से शादी की थी।