scriptBlack Widow Trailer: ब्लैक विडो’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन देख चकरा जाएगा सिर | black widow trailer release | Patrika News

Black Widow Trailer: ब्लैक विडो’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन देख चकरा जाएगा सिर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2019 05:37:56 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

‘ब्लैक विडो’ का पहला ट्रेलर रिलीज

black_widow_trailer_release.jpg
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन(Scarlett Johansson) की मोस्टअवेड फिल्म ब्लैक विडो (Black Widow)’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। रिलीज़ होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।4 घंटे के भीतर इसे 40 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।
https://twitter.com/hashtag/BlackWidow?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मार्वेल स्टूडियो के ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट ने ब्लैक विडो के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, मैं अपने पिछले समय से भाग रही हूं। देखिए मार्वेल स्टूडियो के ब्लैक विडो का ट्रेलर। फ़िल्म 1 मई 2020 में थिएटर्स पर आएगी।’ 2 मिनट के इस ट्रेलर में स्कारलेट जॉनसन ने धमाल मचा दिया है। ब्लैक विडो (Black Widow)’ में स्कारलेट योहानसन (Scarlett Johansson) का मुख्य किरदार है। फिल्म में नताशा के ब्लैक विडो बनने की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था।
आपको बता दें कि ब्लैक विडो का कैरेक्टर लोगों को खूब भाया था। जिसके बाद इसे एवेंजर्स सीरीज में रखा गया था।ब्लैक विडो’ अमेरिका में रिलीज होने से पहले भारत में रिलीज होगी। भारत में ये 30 अप्रैल 2020 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो