scriptCanees 2019: रेड कारपेट पर ऐसे लुक में नजर आईं दीपिका, मुड़-मुड़कर देखने लगे लोग, रणवीर भी हुए दीवाने | cannes 2019: deepika padukone look at red carpet in cannes 2019 | Patrika News

Canees 2019: रेड कारपेट पर ऐसे लुक में नजर आईं दीपिका, मुड़-मुड़कर देखने लगे लोग, रणवीर भी हुए दीवाने

locationमुंबईPublished: May 17, 2019 12:54:30 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

दीपिका की इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने डिजाइन किया है।

Deepika padukone

Deepika padukone

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कान फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार एंट्री की। रेड कारपेट पर उनके लुक को देखकर लोग मदहोश हो गए। बता दें कि दीपिका ने इस फिल्म फेस्टिवल के लिए काफी मेहनत की है, जो कि उनके लुक को देखकर साफ पता चल रहा था। Cannes Film Festival 2019 के रेड कारपेट पर दीपिका व्हाइट गाउन में नजर आईं। इस गाउन पर एक बड़ी सी बो भी लगी थी। अभिनेत्री की ये ड्रेस हाई स्टिट और डीप नेक है। दीपिका की इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने डिजाइन किया है।

Canees 2019: रेड कारपेट पर ऐसे लुक में नजर आईं दीपिका, मुड़-मुड़कर देखने लगे लोग, रणवीर भी हुए दीवाने
वहीं पहले दिन दिपिका ने व्हाइट गाउन के साथ हाई पोनी टेल की। दीपिका की इन फोटोज पर पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा- और पास । एक और कमेंट में उन्होंने लिखा- Elegance की Moorat!

 

View this post on Instagram

#Cannes2019

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

इसके साथ ही दीपिका ने शुक्रवार सुबह अपने दूसरे दिन के लुक को भी शेयर किया। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह स्ट्रीप सूट में नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘day 2, look 1… #Cannes2019’। बता दें कि दीपिका के अलावा कान फिल्म फेस्टिवल में कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी पहुंचीं हैं। ऐश्वर्या को छोड़ बाकी सभी एक्ट्रेस के लुक सामने आ चुके हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो