scriptइन हस्तियों ने किया है Cannes के रेड कारपेट पर राज, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें | Cannes 2019: Priyanka share pics of those who rulled on red carpet | Patrika News

इन हस्तियों ने किया है Cannes के रेड कारपेट पर राज, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

locationमुंबईPublished: May 16, 2019 05:45:12 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं।

Priyanka chopra

Priyanka chopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि वह इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल में कान फिल्म फेस्टिवल के लिए घर से रवाना होते हुए प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इससे पहले प्रियंका ने मेट गाला 2019 में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनकी ड्रेस और हेयरस्टाइल को लेकर काफी मजाक उड़ा था।

View this post on Instagram

CANNES

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर कान फिल्म फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उन हस्तियों की हैं, जो कि इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर राज किया है। इनमें बिट्रेन की सबसे खूबसूरत राजकुमारी डायना की तस्वीर भी शामिल है। उन्होंने भी कान में शिरकत की थी। इसके अलावा भी कई अन्य तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की हैं।

 

बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां कान के रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरेंगी। इनमें दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो