हॉलीवुड

शादी के बाद प्रियंका ने ससुराल में ऐसे मनाई पहली होली, मायके को याद कर हुईं भावुक, बाकी स्टार्स ने ऐसे किया विश

प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में मनाई शादी के बाद पहली Holi, मायके को याद कर हुईं भावुक….
 
 

मुंबईMar 23, 2019 / 10:08 am

भूप सिंह

priyanka chopra

गुरुवार को होली का त्योहार देशभर में मनाया गया। बॉलीवुड में इस त्योहार का खास महत्व रहा है। फिल्मों की कहानियों में होली के त्योहार ने दिलचस्प रंग भरे हैं तो निजी जिंदगी में भी इस रंग-बिरंगे पर्व की अनगिनत कहानियां हैं। बहरहाल, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए होली की बधाई अपने फैंस तक पहुंचाई हैं।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी के बाद पहली होली पर प्रियंका अपने ससुराल में रहीं। प्रियंका ने होली की बधाई देने के लिए अपनी जो तस्वीर शेयर की है वो जोनस ब्रदर्स के गाने सकर के वीडियो की है जिसमें प्रिंयका भी फीचर हुई हैं। इस तस्वीर को देखते हुए लगता है कि प्रियंका भारतीय संस्कार भूल गईं।

priyanka chopra

मायके को किया मिंस
प्रियंका ने होली की बधाई देते हुए लिखा,’होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। आज, भारत एक विशाल, रंग-बिरंगी स्ट्रीट पार्टी जैसा दिख रहा है। होली इतना जोशीला और मजेदार त्योहार है। पड़ोसियों के साथ खाना, संगीत और गुलाल खेलने का अलग ही मजा है। होली मेरा पसंदीदा त्योहार है क्योंकि मैं अपने बड़े परिवार के साथ मनाती थी। घर की याद आ रही है।’

https://twitter.com/hashtag/HappyHoli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की होली केसरिया रही। उनकी फिल्म केसरी सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और तारीफें बटोर रही है। अक्षय ने होली और नवरोज की मुबारकबाद दी है।

 

https://twitter.com/SrBachchan/status/1108247094903468032?ref_src=twsrc%5Etfw

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने होली की बधाई एक छोटी से कविता के जरिए दी है।

होली का त्योहार है , रंग भरी खुशियों की, बौ-छार है
दिल, घर, भरे आपका
संपन्न रूप हो सबका
प्रार्थना जो दिल में ढले
ध्यान उन सब को भी मिले
प्राणो की आहुति दे ,जन, देश, प्रति, जो सब, हो-शियार हैं ।।

https://twitter.com/hashtag/Fun?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अजय देवगन
अजय देवगन ने अपने बेटे यश का रंग में सरोबार फोटो शेयर करके लिखा है, होली के सभी रंग।

https://twitter.com/hashtag/happyholi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

काजोल
अजय की बेटर हाफ काजोल ने अपनी मॉम तनुजा और बहन तनीषा के साथ होली का फोटो शेयर करके लिखा है- परिवार और लोगों के साथ ही खुशियां शुरू होती हैं।

Home / Entertainment / Hollywood News / शादी के बाद प्रियंका ने ससुराल में ऐसे मनाई पहली होली, मायके को याद कर हुईं भावुक, बाकी स्टार्स ने ऐसे किया विश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.