scriptब्रिटिश शाही परिवार में आया नन्हा राजकुमार, केट ने दिया तीसरे बच्चे को जन्म | Patrika News
हॉलीवुड

ब्रिटिश शाही परिवार में आया नन्हा राजकुमार, केट ने दिया तीसरे बच्चे को जन्म

5 Photos
6 years ago
1/5

डचेस ऑफ कैम्ब्रिज व प्रिंस विलियम की पत्नी कैथरीन (केट मिडलटलन) सोमवार को एक लड़के को जन्म दिया। बच्चे का जन्म सेंट मैरी अस्पताल में सुबह 11 बजे हुआ, उसका वजन 3.8 किलो था।

2/5

शाही जोड़े का तीसरा बच्चा ब्रिटिश सिंहासन के क्रम में अपने दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम व अपने दो भाई बहनों के बाद पांचवें स्थान पर है।

3/5

शाही परिवार में शामिल नए सदस्य प्रिंस जार्ज (4), राजकुमारी शार्लोट (2) के छोटे भाई हैं और यह महारानी एलिजाबेश द्वितीय के छठे परपोते हैं।

4/5

केसिंग्टन पैलेस ने एक बयान में कहा,'महारानी, एडिनबर्ग के ड्यूट, प्रिंस ऑफ वाल्स, डचेस ऑफ कॉर्नवाल, प्रिंस हैरी व दोनों परिवारों को सूचित किया गया है और वह इस खबर से प्रसन्न हैं।

5/5

प्रिंस विलियम अस्पताल में मौजूद थे। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ट्वीट कर दंपति को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं उनके खुशहाल भविष्य की कामना करती हूं।'

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.