scriptपूर्व एमएमए रेसलर रोंडा राउजी हैं प्रेग्नेंट, देंगी पहले बच्चे को जन्म | Former MMA star Ronda Rousey expecting first child | Patrika News

पूर्व एमएमए रेसलर रोंडा राउजी हैं प्रेग्नेंट, देंगी पहले बच्चे को जन्म

locationमुंबईPublished: Apr 22, 2021 06:53:29 pm

पूर्व एमएमए रेसलर रोंडा राउजी चार महीने की प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने इसकी जानकारी यूट्यूब पर साझा की है। इस दौरान उनके पति ब्राउने भी साथ थे। रोंडा 2008 ओलंपिक में जूडो का ब्रोंज मैडल जीत चुकी हैं।

ronad_rousey.png

मुंर्बइं। ओलंपिक में जूडो का ब्रांज मैडल जीत चुकीं रेसलर रोंडा रोउजी प्रेग्नेंट हैं। रोंडा ने यह जानकारी अपने फैंस को यूट्यूब वीडियो के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि चार महीने से प्रेग्नेंट हैं। रोंडा ने 2017 में अपने साथी फाइटर ब्राउने से दो साल की डेटिंग के बाद विवाह किया था। रोडा ने बताया कि वह अब इसे ज्यादा नहीं छिपा सकती हैं, अब दिखाने का समय आ गया है। इस दौरान रोंडा के पति बा्रउने ने उन्हें किस कर लिया और झप्पी दी।

 

https://youtu.be/UsciN7COX1g

रोंडा ने वीडियो में आगे बताया कि अब दिखाने का समय आ गया है। ये बताना चाहती हूं कि अब तक हमारी यात्रा कैसी रही। और निश्चित रूप से इसके बाद भी कहानी कहती रहूंगी।’ इस वीडियो में दिखाया गया है कि 34 साल की रोंडा पति ब्राउने के साथ डॉक्टर को विजीट करती हैं। यह कपल इस खबर को फैंस के साथ शेयर कर बहुत खुशी महसूस कर रहा है। इस बात का खुलासा करते समय बहुत सारे गुब्बारे और सजावट के सामान वीडियो में नजर आए।

यह भी पढ़ें : महिला बॉक्सर का मेवेदर पर हमला,’कैसा लगा औरत से पिटकर’

https://youtu.be/BAkN2hrCTM4

रोंडा ने ओलंपिक मेडल जीतने के अलावा अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप की वूमैन बैंटमवेट चैम्पियन भी रहीं। उन्होंने यूएफसी के लगातार 13 बैटल जीते और इसे एक वैश्विक ब्रांड बनाया। 2015 में अमरीका की होली होल्म ने उन्हें पहली बार इस बैटल में हराया था।

यह भी पढ़ें : ग्रेट रेसलर द अंडरटेकर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से लिया संन्यास

https://youtu.be/e7-MKqPc70E

रोंडा ने डब्ल्यूडब्ल्यूई और मूवीज में भी हाथ आजमाया है। वह ’एक्सपेंडेब्ल्स 3’ और ’फ्यूरियस 7’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। प्रेग्नेंसी के लिए रेस्ट पर जाने से पहले रोंडा को आखिरी बार बैकी लिंच के साथ एक मैच में देखा गया था।

https://youtu.be/z7Pj0a9CRNs

रोंडा रोउजी को एक रैसलर और एमएमए फाइटर के रूप में जाना जाता है। रोडा ने 22 साल की उम्र में एमएमए करियर आरम्भ किया। साल 2004 में रोडा ने विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

https://youtu.be/bWIMJwOLjyM

2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में रोडा ने अमरीका की तरफ से पहला मेडल जीता। एमएमए प्रोफेशनल के रूप में रोडा 2011 में जुड़ीं।

https://youtu.be/G5XzzqlW4u0

रोंडा यूएएफसी की पहली महिला बैंटमवेट चैंपियन बनीं और करीब तीन सालों तक टाइटल को डिफेंड किया। साल 2018 में वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में आईं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो