scriptPriyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई आई नज़र, खबर सुन फैंस हुए खुश | Games Of Thrones Actress Sophie Turner Spot With Her Baby Bump | Patrika News

Priyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई आई नज़र, खबर सुन फैंस हुए खुश

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2020 02:15:38 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) की जेटानी ने सुनाई खुशखबरी
एक्ट्रेस सोफी टर्नर ( Sophie Truner ) का दिखाई दिया बेबी बंप
महज 24 साल की उम्र में ही बनने जा रही है मां

Sohhie turner spot with her baby bump

Sohhie turner spot with her baby bump

नई दिल्ली। जल्द ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) के ससुराल में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। जी हां, लेकिन यह खुशखबरी निक जोनस ( Nick Jonas ) और प्रियंका की तरफ से नहीं बल्कि उनकी जेठानी और फेमस एक्ट्रेस सोफी टर्नर ( Sophie Turner ) की तरफ से है। सोशल मीडिया पर सोफी की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उनका बेबी बंप ( Sophie Turner Baby Bump ) साफ दिखाई दे रहा है। इस बात से उनके फैंस काफी खुश हैं।

सोफी निक जोनस के बड़े भाई पॉप सिंगर जो जोनस ( Pop Singer Joe Joans ) की पत्नी हैं। सामने आई तस्वीरें में सोफी पति जो जोनस संग हाथ थामे नज़र आ रही हैं। उन्होंने फेस पर मास्क भी पहने हुए हैं। वैसे बता दें सोफी की मां बनने की खबरें इस साल फरवरी से ही सामाने आ रही थी। सोफी चार महीने की प्रेग्नेंट ( Sophie Pregnant ) हैं। जिस वजह से उनका सारा परिवार इस खुशखबरी को गुप्त ही रखना चाहता है। उनके फैंस भी इस बात खुश तो हैं लेकिन काफी हैरान भी है। उनके सभी फैंस तस्वीर पर कमेंट कर सवाल कर रहे हैं क्या ये सच है? बता दें सोफी टर्नर अभी केवल 24 ( 24 years Sophie Old ) साल की ही हैं।

बता दें सोफी मोस्ट फेमस सीरीज़ ‘गेम ऑफ थरोंज’ ( Game Of thrones ) में सांसा स्टार्क ( Sansa Stark ) के किरदार से काफी लोकप्रिय हैं। जो और सोफी ने लंबे समय डेट करने के पिछले साल शादी कर ली थी। प्रियंका और सोफी की बॉन्डिंग के बारें में बात करें तो दोनों ही के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई निक जोनस संग शादी की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो