scriptHarry Potter फेम Rupert Grint की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म, खबर को रखना चाहते थे गुप्त | Harry Potter Fame Actor Rupert Grint Girlfriend Georgia Birth babygirl | Patrika News

Harry Potter फेम Rupert Grint की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म, खबर को रखना चाहते थे गुप्त

locationनई दिल्लीPublished: May 09, 2020 04:03:03 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

 

हैरी पॉटर फेम रूपर्ट ग्रिंट ( Rupert Grint ) बने एक बच्ची के पिता
गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ग्रोम ( Georgia Groome ) को काफी समय से कर रहे थे डेट

Harry Potter Fame Rupert Grint Become Dad

Harry Potter Fame Rupert Grint Become Dad

नई दिल्ली। हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फिल्म हैरी पॉटर ( Harry Potter ) के फेम स्टार रूपर्ट ग्रिंट ( Rupert Grint ) और उनकी प्रेमिका जॉर्जिया ग्रोम ( Georgia Groome ) एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। यह समय उनके परिवार वालों के लिए खुशियों से भरा हुआ है। उन्होंने 7 मई को अपने पहले बच्चें का इस दुनिया में बड़ी ही धूमधाम से स्वागत किया। 31 साल के रूपर्ट कई सालों से अपनी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे थे। अब माता-पिता बनने से दोनों के रिश्तें में एक और कड़ी जुड़ गई है।

geo.jpg

वैसे काफी समय से ये कपल इस बात को छुपाते हुए नज़र आ रहे थे कि दोनों बेबी प्लान कर रहे हैं लेकिन अप्रैल के महीने में इस कपल को एक साथ घूमते हुए देखा गया था। जिसमें जॉर्जिया का बेबी बंप ( Georgia Baby Bump) दिखाई दिया। जिसके बाद उनके फैंस यह अंदाजा हो गया था कि यह कपल जल्द ही एक नई जिंदगी की शुरूआत करने जा रहे हैं। लेकिन अब बेटी के जन्म की पुष्टि करते हुए कहा उन्होंने लोगों से कहा कि आप इस विषय में उनकी पर्सनल लाइफ के लिए सम्मान दिखाने की कोशिश करें।

बता दें रूपर्ट ग्रिंट ( rupert grint ) हैरी पॉटर के सभी पार्ट्स में दिखाई दिए थे। इस फिल्म से उन्हें लोगों का काफी प्यार भी मिला। वह वाइल्ड टारगेट ( Wild Target ) और ड्राइविंग लेसन्स ( Driving Lessons ) जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करने की वजह से भी जाने जाते हैं। .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो