scriptमशहूर बैंड ‘टॉक टॉक’ के सिंगर मार्क होलिस का हुआ निधन, गा चुके हैं बेहतरीन गानें… | hollywood singer mark hollis passed away | Patrika News

मशहूर बैंड ‘टॉक टॉक’ के सिंगर मार्क होलिस का हुआ निधन, गा चुके हैं बेहतरीन गानें…

locationमुंबईPublished: Feb 27, 2019 12:38:04 pm

Submitted by:

Amit Singh

1998 में सोलो अलबम रिलीज करने के बाद, होलिस ने संगीत छोड़ दिया और खुद को सार्वजनिक जीवन से दूर कर लिया।

hollywood singer mark hollis passed away

hollywood singer mark hollis passed away

80 के दशक के प्रसिद्ध बैंड ‘टॉक टॉक’ के मुख्य गायक मार्क होलिस का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके पूर्व मैनेजर ने दी। खबरों के अनुसार, कीथ एस्प्डेन ने कहा, ‘बदकिस्मत से यह सच है। कुछ समय से बीमार चल रहे मार्क का निधन हो गया है।’ ‘इट्स माई लाइफ’ और ‘सच ए शेम’ जैसे गानों के साथ ‘टॉक टॉक’ बहुत ज्यादा सफल हो गए थे।

hollywood singer <a  href=
mark hollis passed away” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/27/mark_4198931-m.jpg”>

1998 में सोलो अलबम रिलीज करने के बाद, होलिस ने संगीत छोड़ दिया और खुद को सार्वजनिक जीवन से दूर कर लिया। इस निर्णय पर उन्होंने कहा था, ”मैंने अपना परिवार चुना है। शायद अन्य लोग यह करने में सक्षम हैं, लेकिन मैं टूर पर नहीं जा सकता, लेकिन मैं टूर पर नहीं जा सकता और उस समय एक अच्छा पिता बनूंगा। एस्प्डेन ने ‘बीबीसी डॉट कॉम’ को बताया कि वे अभी भी यह विश्वास नहीं कर पा रहे कि उनके पूर्व साथी का निधन हो चुका है।

 

hollywood singer mark hollis passed away

उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता नहीं सकता कि कला और संगीत के मामले में मार्क ने मेरे विचार कितने प्रभावित किए थे और बदले थे। ‘टॉक टॉक’ के सदस्य पॉल वेब उर्फ रस्किन मैन ने कहा कि खबर सुनकर वे स्तब्ध और दुखी हैं।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो