script15 दिन बाद सामने आया ईशा अंबानी की शादी का यह अनदेखा वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल | isha ambani wedding: hollywood singer beyonce post a video | Patrika News

15 दिन बाद सामने आया ईशा अंबानी की शादी का यह अनदेखा वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल

locationमुंबईPublished: Dec 28, 2018 08:58:27 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

जो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उसमें कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं।

isha ambani wedding

isha ambani wedding

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ हुई। उनकी शादी अभी तक सुर्खियों में चल रही है। बता दें कि ईशा की शादी तो मुंबई में अपने पिता के घर एंटिलिया में हुई थी लेकिन प्री वेडिंग सेरेमनी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इस प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। हॉलीवुड से भी लोग इस प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। बता दें कि हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार बियॉन्से ने ईशा अंबानी के संगीत समारोह में परफॉर्म किया था।

अब शेयर किया ईशा की शादी का यह वीडियो:
बता दें कि बियॉन्से ने ईशा अंबानी के संगीत समारोह में परफॉर्म कर काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब उन्होंने ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उन्होंने इंडिया विजिट की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं।

ईशा अंबानी की शादी के 15 दिन बाद सामने आया यह अनदेखा वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल

स्टेज पर परफॉर्म करती आ रही नजर:
बता दें कि बियॉन्से ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उसमें कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं। इन तस्वीरों में वह भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में वह ईशा अंबानी के संगीत में परफॉर्म करती भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने उदयपुर में बिताए समय को काफी इंजॉय किया।

15 करोड़ रुपए लिए थे परफॉर्म करने के:
बता दें कि बियॉन्से ने ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपये लिए थे। बता दें कि ईशा अंबानी के संगीत में बॉलीवुड के बड़े—बड़े स्टार्स ने भी परफॉर्म किया था। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो