View this post on InstagramLocked up at home after having tested positive for coronavirus . I’ve actually been ill for almost a week now. Fever and fatigue are my main symptoms. Take care of yourself and do take this seriously! Сижу в изоляции дома с диагнозом Коронавирус. Уже почти неделю болею. Температура и слабость – мои основные симптомы. Будьте осторожны и принимайте это во всерьёз! #coronavirus #коронавирус
कोरोना वायरस होने की बात बताते हुए ओल्गा ने एक तस्वीर को शेयर किया। ये तस्वीर उनके घर की है। उन्होंने खिड़की पर खड़े होकर बाहर की तस्वीर को क्लिक किया है। इस तस्वीर को अपलोड करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद से ही मैंने खुद को घर बंद कर दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो पिछले एक हफ्ते से बीमार थी। उन्हें तेज बुखार, सर दर्द, और कोरोना वायरस जैसे सभी लक्षण थे। उन्होंने लोगों से गुजारिश करते हुए कहा कि आप अपना ध्यान रखें और इस बीमारी को सीरियसली लें।’
बता दें कि कोरोना वायरस को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ( World Health Organization ) ने महामारी घोषित कर दिया है। ये वायरस बेहद ही तेजी से फैल रहा है। अब तक कोरोना वायरस 145 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। हॉलीवुड के टॉम हैंक्स ( Tom Hanks ) और उनकी पत्नी रीटा विल्सन ( Rita Wilson ) भी कोरोना वायरस से ग्रस्त हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।