scriptयह अभिनेत्री बनी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, ‘देसी गर्ल’ से ज्यादा हॉट और बोल्ड, यहां देखें शादी का वीडियो | joe jonas and sophie turner got hitched in las vegas | Patrika News

यह अभिनेत्री बनी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, ‘देसी गर्ल’ से ज्यादा हॉट और बोल्ड, यहां देखें शादी का वीडियो

locationमुंबईPublished: May 03, 2019 12:43:23 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

बुधवार रात को बिलबोर्ड अवॉर्ड समारोह में भाग लेने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

priyanka nick joe and sophie

priyanka nick joe and sophie

प्रियंका चोपड़ा के जेठ यानी निक जोनस के भाई जो जोनस ने अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ शादी रचा ली है। अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बुधवार रात को बिलबोर्ड अवॉर्ड समारोह में भाग लेने के बाद दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी की खबर से फैंस भी आश्चर्यचकित हैं। इन्होंने लास वेगास में शादी की।

 

प्रियंका चोपड़ा की खास दोस्त बनी उनके जेठ जो जोनस की दुल्हन, शादी का वीडियो हुआ वायरल!
वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जो जोनस और और सोफी टर्नर ने 1 मई को अपनी शादी का लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया। इस शादी की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि जो ने ग्रे रंग का सूट पहन रखा है, जबकि सोफी एक रेशमी सफेद व्हाइट कलर की दुल्हन की पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

बता दें कि जो और सोफी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्होंने वर्ष 2017 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। प्रियंका और सोफी के बीच भी अच्छे रिलेशन हैं। दोनों को कई बार साथ में एंजॉय करते हुए स्पॉट किया जाता है। सोफी जल्द ही एक्स मेन सीरीज की अंतिम फिल्म में नजर आने वाली हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो