6 साल से थे रिलेशनशिप मे:
जॉन और निकी पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे। 3 हफ्ते बाद दोनों शादी करने वाले थे लेकिन अचानक इनके ब्रेकअप के ऐलान ने सबको चौंका दिया है। जॉन ने ब्रेकअप की जानकारी दी है। साथ ही दोनों ने अपनी सगाई को भी रद्द कर दिया है। दोनों ने 2012 में डेट करना शुरू किया था। 2017 में इन्होंने सगाई कर ली। बता दें कि जॉन ने निकी को Wrestlemania 33 के मंच पर प्रपोज किया था।

की ब्रेकअप की पुष्टि:
इन दोनों ने एक समाचार पत्र को साझा बयान दिया और ब्रेकअप की पुष्टि की। बयान में इन्होंने कहा, ‘ये फैसला करना बहुत मुश्किल था। अलग होने के बाद भी हम एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देंगे। कृप्या जिंदगी के इस कठिन पड़ाव पर हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।’
रिलेशनशिप मुश्किल होते हैं: जॉन सीना
रेसलर और अभिनेता जॉन सीना ने पिछले माह एक साक्षात्कार में कहा था कि रिलेशनशिप को चलाने के लिए बहुत सारे प्रयास करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा, ‘रिलेशनशिप मुश्किल होते हैं। प्यार करना कभी आसान नहीं होता। प्यार खूबसूरत है लेकिन 5 साल के रिलेशन के बाद हमें मालूम हुआ है कि प्यार आसान नहीं होता।’ जॉन ने कहा था कि सभी की तरह उनकी लव लाइफ में भी मुश्किलें हैं। साथ ही उन्होंने कहा था,’मैं कभी—कभी निराश हो जाता हूं लेकिन फिर महसूस करता हूं कि मैं निकी के बिना नहीं रह सकता।’

5 मई को होने वाली थी शादी:
बता दें कि जॉन और निकी 5 मई को शादी करने वाले थे। इनके दोस्त और रिश्तेदार इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे लेकिन शादी से 20 दिन पहले ये कपल अलग हो गया है।