scriptनिक के साथ प्रियंका का पहला रोमांटिक सॉन्ग, जोनस ब्रदर्स के साथ कुछ यूं आईं नजर | jonas brothers new single sucker priyanka chopra new avatars | Patrika News

निक के साथ प्रियंका का पहला रोमांटिक सॉन्ग, जोनस ब्रदर्स के साथ कुछ यूं आईं नजर

locationमुंबईPublished: Mar 01, 2019 06:20:25 pm

Submitted by:

Amit Singh

यह निक और प्रियंका का साथ में पहला प्रोजेक्ट है।

sucker song

sucker song

पिछले साल शादी करने के बाद Priyanka Chopra अब काम पर वापस लौट आई हैं। हाल में जोनस ब्रदर्स(Jonas Brothers) ने एक वीडियो सॉन्ग जारी किया जिसमें प्रिंयका तीनों जोनल ब्रदर्स के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम है सकर (Sucker)। गाने में जहां एक तरफ Nick और Priyanka की जोड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ उनके भाई जोए जोनस, केविन जोनस और फ्रेंकी जोनस नजर आ रहे हैं।

हाल में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के वीडियो की एक छोटी से क्लिप शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘ये पहली बार था जब हम दोनों ने साथ काम किया। पर ऐसा कभी भी नहीं लगा कि ये एक काम की तरह था। परिवार वालों के साथ ये एक फन अफेयर है।’

jonas brothers

गौरतलब है कि यह निक और प्रियंका का साथ में पहला प्रोजेक्ट है। इस गाने में प्रियंका पूरी लाइम लाइट लूटती हुईं नजर आ रही हैं। देसी गर्ल इसमें एक, दो, तीन नहीं बल्कि पूरे 6 अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं।

jonas brothers
jonas brothers
jonas brothers
jonas brothers
jonas brothers
jonas brothers
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो