scriptसेलेना का दिल तोड़ जस्टिन बीबर ने रचाई एक्स गर्लफ्रैंड से सगाई | justin bieber engaged with model hailey | Patrika News

सेलेना का दिल तोड़ जस्टिन बीबर ने रचाई एक्स गर्लफ्रैंड से सगाई

Published: Jul 09, 2018 05:06:33 pm

सेलेना का दिल तोड़ जस्टिन बीबर ने रचाई एक्स गर्लफ्रैंड से सगाई

justin bieber and hailey

justin bieber and hailey

 

कैनेडियन जस्टिन बीबर एक मशहूर सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्टर हैं। जस्टिन की उम्र मात्र 24 वर्ष है और वह इतनी ही कम उम्र में आसमान की बुलंदियो को छू रहे हैं। वह कम उम्र में ही फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी एक्स गर्लफ्रैंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड अमेरिकी मॉडल हेली बाल्डविन से सगाई कर ली है।

justin bieber and hailey

बहामास में हेली को किया प्रपोज

खबरों के मुताबिक जस्टिन ने बीते शनिवार को बहामास में हेली को प्रपोज किया था। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक सगाई को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बहरहाल जस्टिन और हेली बहामास में ही हैं और एक-दूसरे के साथ अपना कीमती पल साझा कर रहे हैं।

justin bieber and hailey

फैंस में सेलेना गोमज का रिएक्शन जानने की उत्सुकता बढ़ी।

जैसी ही जस्टिन और हेली की सगाई की खबर सामने आई फैंस में यह जानने की उत्सुकता बढ़ी की आखिर जस्टिन की एक्स गर्लफ्रैंड सेलेना गोमेज ने क्या रिएक्शन दिया। अगर सेलेना के इंस्टा पर नजर डालें तो वो अपनी इंस्टा प्रोफाइल पर वैकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वह इन दिनों न्यूयॉर्क सिटी में अपने फ्रेंड्स के साथ चिल मार रही हैं। तो इससे लगता है कि उन्हें सगाई की खबर से कोई खासा फर्क नहीं पड़ा है।

जस्टिन और हेली का हुआ था ब्रेकअप

गौरतलब है कि अप्रैल में जस्टिन ने हेली से पैचअप किया था। साथ ही दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन यह रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक चल पाई थी और दोनों ब्रेकअप हो गया था। बता दें कि इसके बाद उन्होंने सेलेना गोमज से रिलेशनशिप में आए थे। हालांकि दोनों में कई बार ब्रेकअप हुआ तो कई बार पैचअप भी हुआ था। लेकिन अब चर्चा है कि जस्टिन और सेलेना के बीच सभी रिश्ते खत्म हो गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो