scriptभारत घूमने आई Titanic एक्ट्रेस को याद आई 85 साल के उस शख्स की,जिसकी बात सुन भर आई थी उनकी आंखे | kate winslet says got emotional when a man in himalayas recognised her | Patrika News

भारत घूमने आई Titanic एक्ट्रेस को याद आई 85 साल के उस शख्स की,जिसकी बात सुन भर आई थी उनकी आंखे

locationनई दिल्लीPublished: Apr 28, 2020 03:22:01 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

एक्ट्रेस केट विंस्लेट ( Kate Winslet ) घूमने आई थी भारत
हिमालय पर घूमते हुए एक बुजुर्ग शख्स ने टाइटेनिक ( Titanic Actress ) की हिरोइन के रूप में पहचाना

kate Winslet her Experience

kate Winslet her Experience

नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटेनिक’ ( Titanic ) सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ सभी किरदारों को भी काफी पसंद किया गया। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस केट विंस्लेट ( Actress Kate Winslet ) की खूबसूरती ने सबको अपना दीवना बना दिया था। फिल्म के रिलीज़ के बाद केट भारत ( Kate India Tour ) आई थी। इस यात्रा के दौरान उनके दिल से एक बड़ी ही प्यारी याद जुड़ी हुई है। जिसका जिक्र उन्होंने कुछ दिनों पहले किया है।

 

katttt.jpg

दरअसल, केट विंस्टेल ने बताया कि ‘कुछ समय पहले वो भारत आई थी। भारत की यात्रा करने के दौरान वो हिमालय की तराई में घूम रही थी। उनके कंधे पर उनका बैग लटका हुआ था। उन्हें देखते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति उनके पास आए और बोले ‘तुम टाइटेनिक और मैंने कहा हां।’ वह शख्स एक ही आंख से देख सकता था। उसकी उम्र करीबन 85 साल की होगी। ये देख केट की आंखों में आंसू आ गए। उनके लिए वो पल बेहद खास था। बता दें फिल्म में केट के किरदार का नाम रोज़ था।

‘टाइटेनिक’ फिल्म से मिलने वाली अपार सफलता के बारें में भी केट ने इंटरव्यू में बताया कि ‘उनकी ट्वेंटीज एक रोलर कोस्टर की तरह थी। कुछ बहुत अमेजिंग चीजें हुईं और कुछ बहुत बुरी चीजें भी उन्होंने देखीं। वो जहां भी जाती थी उहें देख लोग बात करना शुरू कर देते थे। वहीं कई बार लोग ऐसी बातें भी करते थे जो असल में अफवाह होती थी। जिसे सुन वो काफी मायूस हो जाती थी।’ बता दें ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी पर बनाई गई है। इस फिल्म में केट संग लियोनार्डो डि कैप्रियो ( Leonardo DiCaprio ) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक देश में नहीं बल्कि कई देशों में भी सुपरहिट हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो