scriptपहले हुआ प्यार, फिर सगाई, इसके बाद ब्रेकअप अब गुपचुप रचाई शादी | miley cyrus confirms marriage with liam hemsworth | Patrika News

पहले हुआ प्यार, फिर सगाई, इसके बाद ब्रेकअप अब गुपचुप रचाई शादी

locationमुंबईPublished: Dec 27, 2018 05:26:20 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

सोशल मीडिया पर इनकी शादी की खबर आग की तरह फैल रही है।

miley cyrus marriage

miley cyrus marriage

हॉलीवुड की पॉप स्टार माईली सायरस इन दिनों सुर्खियों में चल रही हैं। सुर्खियों में रहने की वजह है इनकी शादी। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माईली सायरस (miley cyrus) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और आॅस्ट्रेलियन एक्टर लियाम हेम्सवर्थ (liam hemsworth) से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। बता दें कि इन दोनों का रिश्ता बनता बिगड़ता रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की खबर आग की तरह फैल रही है।

 

पहले हुआ प्यार, फिर सगाई, इसके बाद ब्रेकअप अब गुपचुप रचाई शादी

तस्वीरें की शेयर:
हाल ही में दोनों की कुछ फोटोज वायरल हुई थी, जिन्हें देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। अब माईली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटोज शेयर करके खबरों को कन्फर्म किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने रविवार को फ्रैंकलिन के टेनेसी में शादी की। इस शादी में करीबी लोग ही शामिम हुए।

https://twitter.com/MileyCyrus/status/1078033212365066243?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि माइली और हेम्सवर्थ के दोस्त कोनार्ड जैक कार ने अपने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर दोनों की कई फोटोज लगाई थीं। इसके बाद ही इनकी शादी की खबर फैली। इन तस्वीरों में से एक में हेम्सवर्थ और उनके भाई क्रिस साथ ही और भी कई लोग नजर आ रहे हैं और पृष्ठभूमि में ‘मिस्टर’ और ‘मिसेज’ के गुब्बारे हैं।

 

पहले हुआ प्यार, फिर सगाई, इसके बाद ब्रेकअप अब गुपचुप रचाई शादी

बनता बिगडता रहा रिश्ता:
बता दें कि माईली और लियाम पहली बार करीब 10 साल पहले ‘द लास्ट सॉन्ग’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद 2012 में दोनों ने सगाई कर ली थी। जिसके अगले ही साल यह अलग हो गए। इनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते रहे। 2015 में यह कपल फिर साथ आ गया और इसके कुछ समय बाद कपल ने फिर से सगाई की थी। अब इन्होंने शादी कर ली है। लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो