scriptवीडियो सॉन्ग में बिना पैंट पहने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए ट्रोलर्स के निशाने पर, कह डाला ‘रिस्की कपल’ | Nick Jonas New Song What A Man Gotta Do Troll For His Outfit | Patrika News

वीडियो सॉन्ग में बिना पैंट पहने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए ट्रोलर्स के निशाने पर, कह डाला ‘रिस्की कपल’

Published: Jan 22, 2020 02:07:15 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

निक जोनस (Nick Jonas) और प्रिंयका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का गाना ‘व्हाट ए मैन गोटा डू’ (What A Man Gotta Do) छाया यूट्यूब पर
बिना पैंट के नाचते हुए ट्रोल हुए निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

priyanka chopra and nick jonas

priyanka chopra and nick jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड मे भी धमाल मचा रह हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) एक ट्रेंडी कपल के नाम से भी जाने जाते हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होते हुए भी देखा गया है। हाल ही में निक जोनस का न्यू सॉन्ग ‘व्हाट ए मैन गोटा डू’ (What A Man Gotta Do) का दूसरा वर्जन रिलीज़ हुआ है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रह हैं।

ये भी पढ़ें: ‘वर्ल्ड इकनोमिक फोरम’ में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का कब्जा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने किया नाम रोशन

इस गाने की खास बात ये है कि इस गाने में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पति निक जोनस (Nick Jonas) संग रोमांस करती हुईं नज़र आ रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ इस गाने में प्रियंका और निक ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। दरअसल इस गाने में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लॉन्ग शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। जिसका यूजर्स जमकर मज़ाक बना रहे हैं। एक यूजर ने निक और प्रिंयका को एक रिस्की बिजनेस कपल कह डाला है। इस वीडियो आप लोगों का रिएक्शन देख सकते हैं।

priyanka chopra and nick joans new song

वैसे इस गाने में निक और प्रियंका की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। ये गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आपको अमेजन स्टूडियो की सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में दिखाई देंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो