scriptनिक संग स्टेज पर जाने से डर रही थीं उनकी भतीजियां, फिर चाची प्रियंका ने की वीडियो कॅाल पर बात और… | nick jonas nieces video calling to priyanka chopra aunt | Patrika News

निक संग स्टेज पर जाने से डर रही थीं उनकी भतीजियां, फिर चाची प्रियंका ने की वीडियो कॅाल पर बात और…

locationमुंबईPublished: Aug 13, 2019 12:47:44 pm

Submitted by:

Riya Jain

निक जोनस अपनी भतीजियों की प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल पर बात कराते दिखाई दे रहे हैं।

nick jonas nieces

nick jonas nieces

हॅालीवुड और बॅालीवुड की मशहूर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) और निक जोनस ( Nick Jonas ) का प्यार किसी से छुपा नहीं है। शादी के बाद भी अक्सर दोनों स्टार्स रोमांटिक मूमेंट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
nick-jonas-nieces-video-calling-to-priyanka-chopra-aunt
हाल में निक ने एक और तस्वीर शेयर ( nick jonas instagram )की है। खास बात ये है कि फोटो में निक जोनस अपनी भतीजियों की प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल पर बात कराते दिखाई दे रहे हैं।
nick-jonas-priyanka-chopra

वैसे कहना गलत नहीं होगा की प्रियंका और निक कितने भी व्यस्त हों, लेकिन वे एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। अपने हर इवेंट से पहले निक प्रियंका से बात करते हैं।

 

nick-jonas-priyanka-chopra-photos

इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा जैक कि तुमने सच में इस लम्हे को कैद कर लिया। आज रात स्टेज पर जाने से कुछ देर पहले अटलांटा में मेरी खूबसूरत पत्नी से वीडियो कॉल करते हुए और उसी दौरान भतीजी एलेना और वैलेंटिना से गुडलक रोज लेते हुए।’ निक की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो पर एक घंटे के भीतर लाखों लाइक्स आ गए हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो