हाल ही में निक जोनस ने कुछ ऐसा किया कि फिर से एक बार दोनों की शादी की खबरे मीडिया में फैल गई।
पिछले काफी समय से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अमरीकी टीवी सीरियल क्वाटिंको में व्यस्त चल रही प्रियंका इन दिनों अमरीकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी समय से सुर्खियो में हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि आधिकारिक रुप से दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली है। लेकिन हाल ही में निक जोनस ने कुछ ऐसा किया कि फिर से एक बार दोनों की शादी की खबरे मीडिया में फैल गई।
यह भी पढ़े- Kaala' Movie Review: तमाम विरोधों के बीच रजनीकांत की 'काला' रिलीज, पहले ही दिन बनी ब्लॉकबस्टर!
दरअसल निक जोनस ने देसी गर्ल को सोशल मीडिया पर ही शादी के लिए पूछ लिया। जी हां निक ने पूरे जमाने के सामने प्रियंका से पूछा- मुझसे शादी करोगी। असल में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है कि जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके नीचे निक जोनस नाम के सोशल मीडिया हैंडल से लिखा हुआ है कि, ‘मुझसे शादी करोगी।’ निक जोनस के अकाउंट से यह कमेंट देखने के बाद काफी लोगों ने इसे दोनो के रिश्ते की कनफर्मेशन मान ली है।
निक को काफी पंसद हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने रिश्ते के बारे में जुबान नहीं खोल रहे हैं लेकिन अगर हॉलीवुड लाइफ की एक खबर की मानें तो, ‘निक को प्रियंका काफी पसंद हैं। उन्हें वैसे भी अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियां खूब पसंद आती हैं। जब-जब निक प्रियंका को देखते हैं, आहें भरने लगते हैं। निक का मानना है कि वो अपनी जिंदगी में प्रियंका जैसी लड़की से कभी मिले ही नहीं है।’
यह भी पढ़े- पाकिस्तानी टीवी एंकर का दावा, शादी से पहले इमरान खान ने किया था उनका यौन उत्पीड़न!