scriptपति निक और देवरों के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुई तस्वीरें | PHOTOS: Inside Priyanka Chopra-Nick Jonass family New Year vacation | Patrika News

पति निक और देवरों के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुई तस्वीरें

locationमुंबईPublished: Dec 30, 2018 01:32:20 pm

Submitted by:

Amit Singh

पति और देवर के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर निकलीं प्रियंका, ऐसे कर रही हैं एन्जॉय….

priyanka chopra

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अभी 27 दिन ही हुए हैं कि अब इस कपल को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हाल में सामने आया था कि प्रियंका के ससुराल जाते ही उनके पति निक जोनस को अपनी पुरानी दोस्त हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवेटो को छोड़ना पड़ा है। बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमी और निक की दोस्ती काफी पुरानी है। वहीं जब डेमी निक के भाई जो जोनस के साथ रिश्ते में आईं तो उनके बीच ब्रेकअप हुआ, लेकिन तब भी वो एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहे। वहीं एक इंटरव्यू में डेमी ने भी निक को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि था कि उन पर भरोसा करती हैं। लेकिन हाल ही में निक उस समय बड़ा झटका लगा तब उनकी दोस्त ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसकी वजह बताई जा रही है कि डेमी लोवेटो इस बात से सहमत नहीं थी कि निक, प्रियंका चोपड़ा से शादी करे।

 

priyanka chopra

लंदन में न्यूईयर का वेलकम करेंगी प्रियंका
भारत में हुए ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंबी छुट्टियों पर हैं। जहां पहले वह अपने पति निक के साथ क्रिसमस हॉलीडे पर थी वहीं अब नए साल के वेलकम के लिए भी खास तैयारियां कर रही हैं। जी हां, प्रियंका और निक न्यू ईयर का वेलकम एक साथ लंदन में करने वाले हैं। जिसके लिए दोनों रोड ट्रिप पर निकल चुके हैं। इस ट्रिप में निक की फैमिली भी साथ है। जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

priyanka chopra

पति और देवरों के साथ प्रियंका का फन टाइम…
बीते रोज ही प्रियंका ने देवर franklin jonas के साथ एक क्यूट फोटो शेयर किया है। जिसमें वह पाउट बनाती हुईं नजर आई थीं। निक ने भी अपने अकाउंट पर इस ट्रिप की कुछ फोटोज शेयर की थी। जिसमें वो अपने भाइयों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। इससे पहले क्रिसमस पर भी दोनों ने कई फोटोज शेयर की थी। प्रियंका की अपनी ससुराल वालों से काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। जो इन फोटोज में साफ नजर आई।

 

 

priyanka chopra

जल्द देंगी वेडिंग का चौथा रिसेप्शन
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। जिसके बाद वह तीन वेडिंग रिसेप्शन दे चुकी हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द वह अपने हॉलीवुड फ्रेंड्स और अमरीका के फैमिली फ्रेंड्स के लिए यूएस में एक और ग्रैंड रिसेप्शन देने वाली है जो जनवरी में होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो