हॉलीवुड

प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल को लौटाने होंगे शादी में आए 63 करोड़ के गिफ्ट, ये है वजह

5 Photos
Published: June 03, 2018 04:56:27 pm
1/5

ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी ने 19 मई को मेगन मर्केल के साथ शादी रचाई। इनकी शादी विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में हुई। हालांकि शादी से पहले ही इस जोड़े ने सभी से आग्रह किया था कि कोई भी मेहमान शादी में गिफ्ट ना लाएं।

2/5

इसके बावजूद इस कपल को शादी में करीब 63 करोड़ के गिफ्ट मिले। अब वे उन तोहफों को लौटा रहे हैं। इसका कारण है कि उनको मिलने वाले तोहफों में ज्यादातर गिफ्ट प्रमोशनल थे।

3/5

शाही परिवार के सख्त नियमों के अनुसार कोई भी कंपनी या व्यक्ति शाही जोड़े का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट के प्रचार में नहीं कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक कंपनी ने पर्सनेलाइज्ड स्विमवियर तक तोहफे में भेजा।

4/5

वहीं केनसिंगटन पैलेस के नियमों के अनुसार शाही परिवार के सदस्य को ब्रिटेन में रहने वाले उन लोगों के उपहार लेने नहीं चाहिए, जिन्हें वे निजी तौर पर नहीं जानते हैं।

5/5

साथ ही शाही परिवार सिर्फ 150 पौंड (करीब 13,445 रुपये) से कम कीमत वाले उपहारों को ही स्वीकार कर सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.