scriptशादी के बाद निक जोनास को खुलकर प्यार जता रहीं प्रियंका चोपड़ा, नई रोमांटिक तस्वीर आई सामने | priyanka chopra and nick jonas latest photos after wedding | Patrika News

शादी के बाद निक जोनास को खुलकर प्यार जता रहीं प्रियंका चोपड़ा, नई रोमांटिक तस्वीर आई सामने

locationमुंबईPublished: Dec 28, 2018 01:55:13 pm

Submitted by:

Riya Jain

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के बाद अपने कुछ खास पलों को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

priyanka chopra and nick jonas latest photos after wedding

priyanka chopra and nick jonas latest photos after wedding

बॉलीवुड और हॅालीवुड पर राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने कथित बॅायफ्रेंड निक जोनास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों शादी के बाद अपने कुछ खास पलों को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। हाल में इस जोड़े ने एक और खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

priyanka-chopra-and-nick-jonas-latest-photos-after-wedding
View this post on Instagram

Family. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका के साथ निक की ये लेटेस्ट तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देसी गर्ल बेहद हॅाट अंदाज में निक को हग करके बैठी हैं।
priyanka-chopra-and-nick-jonas-latest-photos-after-wedding

इसके अलावा प्रियंका ने कुछ दिन पहले ही अपने देवर और निक के छोटे भाई फ्रैंक्लिन जोनास के साथ भी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इससे साफ जाहिर है पीसी ने पूरी तरह जोनास परिवार को अपना लिया है। ये तस्वीर एक रोड ट्रिप के दौरान की है।

 

priyanka-chopra-and-nick-jonas-latest-photos-after-wedding

मिडे डे की खबर के अनुसार प्र‍ियंका और निक जल्द ही अमेरिका में अपनी शादी का चौथा रिसेप्‍शन देने जा रहे हैं। ये रिसेप्‍शन भारत में नहीं बल्‍कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होगा। र‍िसेप्‍शन पार्टी में प्र‍ियंका और निक के परिवार-र‍िश्‍तेदारों के अलावा हॉलीवुड के स‍ितारे शामिल होंगे। खास बात ये है कि इस र‍िसेप्‍शन में मेगन मार्कल शामिल हो सकती हैं। बता दें टीवी अभिनेत्री मेगन मार्कल 33 वर्षीय प्र‍िंस हैरी (Prince Harry) की पत्‍नी हैं। प्र‍ियंका मेगन की काफी अच्‍छी दोस्‍त हैं। य‍ह रिसेप्‍शन जनवरी में होने वाला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो