हॉलीवुड

शादी के बाद अब हनीमून फोटोज से कहर ढहा रही हैं प्रियंका, निक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Priyanka Chopra Nick Jonas Honeymoon: शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों हनीमून मना रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने हनीमून की बोल्ड फोटो शेयर की है…….

मुंबईJan 11, 2019 / 02:45 pm

भूप सिंह

Priynaka Chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले साल से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले अपनी शादी की तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी तो अब अपनी हनीमून की नई पिक्चर्स को लेकर। प्रियंका और निक ने कैरिबियन देशों को अपने हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर चुना है। अब निक जोनस ने हनीमून स्पॉट से अपनी वाइफ प्रियंका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

 

निक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
आठ घंटे पहले शेयर की इस तस्वीर को अब तक करीब 22 लाख से अधिक लोग लाइक्स कर चुके हैं। निक ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में इस न्यूली वेड कपल की रोमांटिक केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है।

 

निक ने कैप्शन में लिखा
निक जोनस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘Mr and Mrs Jonas.’ कैरिबियन देश में हनीमून पर जाने से पहले निक और प्रियंका फैमिली वेकेशन पर स्विट्जरलैंड गए थे। दोनों ने यहां ही न्यू ईयर स्वागत किया था। बता दें कि प्रियंका शादी के बाद दो रिसेप्शन देने के बाद अमरीका लौट गई थीं, जहां पर अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हो गई थी।

 

Priyanka Chopra

वायरल हुआ था वीडियो
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस ने बनाया था। इस वीडियो में प्रियंका एक बीच पर झूला झूलते हुए नजर आ रही हैं।

 

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो वैलेंटाइन-डे के मौके पर प्रियंका दूसरी हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic रोमांटिक रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में लियाम हेम्सवर्थ, रेबेल विलसन भी हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी स्टार क्रिस प्रैट के साथ भी फिल्म साइन कर ली है।

Home / Entertainment / Hollywood News / शादी के बाद अब हनीमून फोटोज से कहर ढहा रही हैं प्रियंका, निक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.