हॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के लिए न्यूयॉर्क में रखी गई ब्राइडल शावर पार्टी, देखें तस्वीरों में

5 Photos
Published: October 29, 2018 02:34:06 pm
1/5

अमरीकी पॉप गायक निक जोनस के साथ शादी रचाने जा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परिवार और दोस्तों ने न्यूयॉर्क में देसी गर्ल को विवाह पूर्व ब्राइडल शावर पार्टी दी। रविवार रात हुई इस पार्टी में प्रियंका आइवरी मारचेसा ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वह सिल्वर रंग के बैलून्स के बगल में खड़ी दिखाई दीं, जिस पर लिखा था, 'ब्राइड' (दुल्हन)।

2/5

तस्वीर को मिमी कटरेल ने साझा किया, जिन्होंने इस पार्टी के लिए प्रियंका को स्टाइल किया था और कैप्शन में लिखा, 'दुल्हन...सभी के लिए चमकता वर्जन। प्रियंका चोपड़ा...(माफ करना इस तस्वीर को पोस्ट करते समय मैं कुछ ज्यादा ही रोमांचित हो गई।'

3/5

वहीं प्रियंका ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बालों की स्टाइलिंग कराते और मेकअप कराते समय की तस्वीर साझा की और लिखा, 'मेरी सहेलियां मेरे शहर में! पार्टी का कोई कारण। विवाह पूर्व जश्न।'

4/5

इस ब्राइडल शावर पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी पहुंची थी। ब्लैक रंग की ड्रेस में वह बहुत अच्छी लग रही थीं।

5/5

प्रियंका की होने वाली सास यानी निक जोनस की मां भी इस पार्टी में मौजूद थीं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.