हॉलीवुड

शादी के 7 महीने बाद भी निक जोनस का यह काम नहीं करतीं प्रियंका चोपड़ा, हुआ खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस….
 
 

Jul 04, 2019 / 03:10 pm

भूप सिंह

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी लगभग 7 महीने हो चुके हैं। लेकिन यह कपल अब तक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा कि वो पति निक जोनस के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती हैं।

प्रियंका को नहीं शॉपिंग करना पसंद
प्रियंका ने बताया कि उन्हें शॉपिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह निक के लिए सिर्फ बुक्स ही रखीदती हैं। निक अपने कपड़ों और जूतों के टेस्ट को लेकर बहुत फेमस हैं। इसलिए वो निक के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती। हालांकि, प्रियंका ने कहा किवो निक के लिए वो सामान खरीदेगी जो उन्हें पसंद है।

priyanka chopra

साड़ी के नए लुक के लिए सुर्खियों में हैं प्रियंका
बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में शामिल होने पेरिस गई थीं। इस दौरान वह गुलाबी साड़ी में बहुत ही खूबसूरत और बोल्ड लग रही थी और उनके पति निक जोनस भी उन्हें घूर-घूर कर देख रहे थे। प्रियंका और निक की शादी की बात करें तो बता दें कि दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी राजस्थान के जोधपुर (उम्मेद पैलेस) में संपन्न हुई।

Home / Entertainment / Hollywood News / शादी के 7 महीने बाद भी निक जोनस का यह काम नहीं करतीं प्रियंका चोपड़ा, हुआ खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.