scriptप्रियंका ने कुछ इस अंदाज में मनाया निक का 26 वां जनमदिन, देखें खास तस्वीरें | priyanka chopra celebrate nick jonas 26th birthday latest photos | Patrika News

प्रियंका ने कुछ इस अंदाज में मनाया निक का 26 वां जनमदिन, देखें खास तस्वीरें

Published: Sep 16, 2018 09:52:04 am

Submitted by:

Riya Jain

हाल में निक ने अपना 26 वां जनमदिन मनाया। इस मौके पर एक गैंड पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी के दौरान की खास तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

priyanka chopra celebrate nick jonas 26th birthday latest photos

priyanka chopra celebrate nick jonas 26th birthday latest photos

बॉलीवुड और हॅालीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर और अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ खास वक्त बिता रही हैं। काम से ब्रेक लेकर दोनों लंबी वेकेशन्स पर निकल गए हैं। बता दें हाल में निक ने अपना 26 वां जनमदिन मनाया। इस मौके पर एक गैंड पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी के दौरान की खास तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

nick

तस्वीर में निक और प्रियंका के साथ उनके काफी कई खास दोस्त मौजूद थे। इस फोटो में निक और प्रियंका के फ्रेंड्स के साथ उनके भाई जो जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी दिखाई दीं। कुछ महीने पहले प्रियंका ने भी अपना बर्थडे निक के साथ सेलिब्रेट किया था।

 

nick

तस्वीरों में एक चीज और गौर करने वाली है और वो है निक का नया लुक। बता दें कि जहां निक पहले क्लीन शेव में नजर आते थे वहीं इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निक के चेहरे पर मुंछे भी दिखाई दे रही हैं। निक इस नए लुक में काफी हैंडसम और मैच्योर लग रहे हैं।

 

nick

गौरतलब है कि रोके के बाद से प्रियंका और निक को लेकर लगातार शादी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों अभी अपने प्रोजेक्ट्स में जुटे हैं। वह काम से फ्री होने के बाद ही शादी को लेकर विचार करेंगे। बता दें प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी नाम की एक लड़की की जिंदगी पर आधारित है। आयशा चौधरी को जन्म से ही SCID (Severe Combined Immuno-Deficiency) नाम की बीमारी थी। जब वो सिर्फ 6 महीने की थीं, तब उनका बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट हुआ था। उन्हें 13 साल की उम्र में pulmonary fibrosis नामक बीमारी हो गई थी, लेकिन इससे उनके उत्साह में कमी नहीं आई. बहुत कम उम्र में ही उन्होंने TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म पर बोलना शुरू किया। 18 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो