scriptब्वॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं देसी गर्ल… | priyanka chopra date with nick jonas | Patrika News

ब्वॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं देसी गर्ल…

Published: Jun 02, 2018 09:06:12 pm

Submitted by:

Amit Singh

लिंकअप की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर निक जोनस को हाल में डिनर डेट पर स्पॉट हुए।

priyanka

priyanka

लिंकअप की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर निक जोनस को हाल में डिनर डेट पर स्पॉट हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका सिंगर निक के साथ वेस्ट हॉलीवुड के टोका माडेरा नाम के रेस्टोरेंट में करीब रात 8 डिनर के लिए पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका और निक कॉर्नर टेबल पर गुफ्तगू करते दिखे। रेस्तां में दोनों स्टार्स ने गुआकोमाल, सेंडविच और टैको साझा करते दिखाई दिए। पिछले दिनों ही अमरीका के एलए डोगर्स स्टेडियम में दोनों को बेसबॉल मैच देखते हुए पाया गया था जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर है।

 

priyanka

पिछले साल हुई मुलाकात
बता दें कि निक जोनस अमरीकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र २५ साल है। प्रियंका से उनकी मुलाकात टीवी शो ‘क्वाटिंको’ के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद से दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है।

पिछले दिनों दोस्तों संग पार्टी करते दिखे
इतना ही नहीं कुछ दिन पहले प्रियंका और निकी जोंस को मेमोरियल डे के अवसर पर अपने कुछ दोस्तों के साथ एक नौका पर होलीडे और पार्टी करते देखा गया था।

देसी गर्ल की आने वाली फिल्में
बात करें प्रियंका के Projects की तो वो इन दिनों हॉलीवुड फिल्म्स ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में बिजी हैं। इसके अलावा वो सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से भी बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।

फेसबुक की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी
स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार, सबसे ज्यादा सर्च हुई और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गई हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक प्रियंका के 100 अंकों के साथ यह साबित हुआ हैं कि प्रियंका फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह आंकड़े अमरीका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया प्रमाणित तौर पर दिए गए हैं। आपको बता दें कि, हाल ही में बिग बी फेसबुक पर मोस्ट एंगेंजिंग सेलिब्रिटी बन गए थे और यह बात सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी। स्कोर ट्रेंड्स ने निकाले मोस्ट एंगेजिंग फिमेल सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में प्रियंका चोपड़ा के बाद, दीपिका पदुकोण 96 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, फेसबुक की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित 62 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। माधुरी के बाद सनी लियोनी चौथे स्थान पर तो कैटरीना कैफ पांचवे स्थान हासिल कर मोस्ट एंगेजिंग वुमन सेलिब्रिटी बन गई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो