scriptदुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में प्रियंका भी शामिल | Priyanka Chopra features in Forbes List of 100 Most Powerful Women | Patrika News

दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में प्रियंका भी शामिल

Published: Nov 03, 2017 06:31:56 pm

‘दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में प्रियंका भी शामिल…

Priyanka_Chopra

Priyanka_Chopra

इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत में नहीं बल्कि विदेशों में काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। वो अब एक इंटरनेशनल सेलिब्रेटी बन चुकी हैं। प्रियंका के फैंस के लिए गुड न्यूज ये है। दरअसल, प्रियंका फोर्ब्स मैगजीन की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स ने प्रियंका को मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वीं पोजिशन पर रखा है। लिस्ट में पॉप क्वीन बियॉन्स चौथे स्थान पर हैं। सिंगर टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की राइटर जेके रोलिंग 13वें स्थान पर हैं।

इसके अलावा जर्मनी की चांसलर पहले, बियॉन्स 50वें और टेलर 85वें स्थान पर हैं। प्रियंका की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं।

फोर्ब्स ने प्रियंका के अमेरिकी टेलिविजन शो ‘क्वांटिको’ की काफी प्रशंसा की है। मैगजीन ने लिखा है, ‘प्रियंका बॉलिवुड से हॉलिवुड तक पहुंचने वाली एक बेहद सफल ऐक्ट्रेस हैं। वह किसी अमेरिकन टेलिविजन शो में काम करने वाली पहली भारतीय ऐक्ट्रेस हैं।’ यही नहीं, फोर्ब्स की ‘सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी ऐक्ट्रेसेज’ की लिस्ट में प्रियंका आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। पिछले साल वह इस लिस्ट में 10वें स्थान पर थीं।

पहले भी फोर्ब्स की सूची में शामिल हो चुकी हैं प्रियंका
फोर्ब्स पत्रिका की 2017 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल होने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रही हैं। अभिनेत्री ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सूची की तस्वीर जारी की।

प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इन शानदार अग्रणी लोगों के साथ शामिल होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो हर रोज हमें दिखाते हैं कि जो आपने मन में सोच रखा हैं, उसे पूरा कर सकते हैं और आप जो हैं, सच्चाई से उसके साथ खड़े होने पर कोई दिक्कत नहीं है। यहां बेहद मजबूत महिलाएं हैं, हम उन्हें जान सकते हैं, उनके साथ हो सकते हैं, उनको बढ़ावा दे सकते हैं। प्रभावशाली महिलाएं…दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाएं। फोर्ब्स।’

प्रियंका इससे पहले भी फोर्ब्स की सूची में शामिल हो चुकी हैं। टीवी शो ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने सितंबर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो