हॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के इतने करोड़ लेते हैं प्रियंका और विराट, रकम जान आंखे फटी रह जाएंगी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं।

मुंबईJul 25, 2019 / 12:50 pm

पवन राणा

Priyanka and Virat Kohli

मुंबई। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर आप सेल्फी पोस्ट करते हैं, दोस्तो और परिवारजनों के साथ हंसी के पल शेयर करते हैं और लाइक आने पर इतराते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सेलेब्स अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट करने के कितने पैसे लेते हैं। ये रकम हजारों या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) एक इंस्टा पोस्ट के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं।

ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हूपर एचक्यू ने ‘2019 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट’ ( 2019 Instagram Rich List ) जारी की है। इस लिस्ट में हॉलीवुड की हस्ती काइली जेनर टॉप पर हैं। मतलब ये है कि इंस्टाग्राम पर कमाई के मामले में सबसे आगे हैं। इसी लिस्ट में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा को भी शुमार किया गया है।

 

Priyanka instagram

प्रियंका चोपड़ा की एक इंस्टा पोस्ट की कीमत

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जाहिर है कि उनके अकाउंट पर दिखने वाली पोस्ट को करीब इतने ही लोग देखते हैं। अगर कोई व्यक्ति या कंपनी अपनी पोस्ट को प्रियंका के अकाउंट पर शेयर करवाना चाहे तो उसे इसकी मोटी रकम अदा करनी होगी। हूपर एचक्यू के दावे के अनुसार प्रियंका एक इंस्टा पोस्ट के लिए 271000 डॉलर यानी की करीब 1.87 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

 

विराट कोहली के एक पोस्ट की कीमत

क्रिकेटर विराट कोहली की फैन फॉलोइंग क्रिकेट और ग्लैमर जगत से जुड़े होने के कारण खूब है। उनके इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 61 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट अपने अकाउंट पर एक पोस्ट के लिए करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए लेते हैं।

Home / Entertainment / Hollywood News / इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के इतने करोड़ लेते हैं प्रियंका और विराट, रकम जान आंखे फटी रह जाएंगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.