script

प्रियंका चोपड़ा से पहले इस हॉलीवुड एक्ट्रेस से रह चुके हैं निक जोनस के संबंध

Published: May 31, 2018 09:48:48 am

Submitted by:

Preeti Khushwaha

प्रियंका संग निक की कई ‘कोजी’ तस्वीरें और वीडियो सामने आई जिसके बाद से ही इनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

Nick Jonas

Nick Jonas

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुनर का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं अगर उनकी लव लाइफ को लेकर बात की जाए तो वो भी काफी चर्चा में रही है। इन दिनों प्रियंका की लव लाइफ को लेकर एक बार फिर बी टाउन में खूस चर्चा हो रही है। बता दें कि इस बार प्रियंका का नाम हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा हैै। हर किसी की जुबांन पर बस इन्हीं दोनों का नाम है। निक का नाम कई और हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। प्रियंका से पहले वह ओलीविया कल्पो को डेट कर रहे थे। लेकिन एक बात तो सभी के मन आती ही होगी कि आखिर निक हैं कौन? तो आइए हम आपको बतातें हैं निक के बारे में।

Nick Jonas

निक संग ‘कोजी’ तस्वीरें आई सामने:
प्रियंका संग निक की कई ‘कोजी’ तस्वीरें और वीडियो सामने आई जिसके बाद से ही इनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सबसे पहले जो फोटो सामने आई थी उसमें प्रियंका-निक जोनस के साथ बॉलीवॉल मैच के मजा लेते हुए पकड़ी गईं थी। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड मीडिया भी इन दोनों पर लगातार नजरें रखे हुई है।

Nick Jonas

कौन हैं निक ?
बता दें कि निक जोनस का रियल नेम ‘निकोलस जेरी जोनेस’ है। उनका जन्म टेक्सास के डलास में हुआ है। निक एक पॉप सिंगर होने के साथ ही एक्टर भी हैं। निक ने बचपन से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 8 से 9 साल की उम्र में से ही नाटकों में काम किया। निक के मशहूर नाटकों में ‘ए क्रिसमस कैरोल’, ‘ऐनी गेट योर गन’, ‘ब्यूटी ऐंड द बीस्ट’ और ‘लेस मिजरेबल्स’ रहे हैं। निक की तरह उनके पैरेंट्स भी आर्ट फील्ड से जुड़े हुए हैं।

पिता भी हैं संगीतकार:
निक के पिता भी गीतकार और संगीतकार है। वहीं उनकी माता साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं। निक ने अपने पिता के साथ मिलकर एक गाने को लिखने के बाद ही सिंगिंग के क्षेत्र में उतरे। साल 2002 में निक ने गायन की दुनिया में कदम रखा और अपना पहला गाना गाया। निक का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था जिसे उन्होंने खुद लिखा था।

Nick Jonas

ऐसे हुई प्रियंका से मुलाकात:
बता दें कि ‘क्वांटिक’ के सेट पर प्रियंका और निक जोनस की मुलाकात हुई थी। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों को एक साथ साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया था। वहीं उनकी एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों काफी करीब बैठे नजर आ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक 25 साल के हैं। जोकि प्रियंका से करीब 11 साल छोटे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो