scriptप्रियंका की तरह ही स्टाइलिश है उनके घर का ये सदस्य, इंस्टाग्राम पर है पॉपुलर, मेट गाला में भी एक्र्टेस संग रही चर्चा में | Priyanka Chopra Nick Jonas puppy Diana Met Gala look viral | Patrika News

प्रियंका की तरह ही स्टाइलिश है उनके घर का ये सदस्य, इंस्टाग्राम पर है पॉपुलर, मेट गाला में भी एक्र्टेस संग रही चर्चा में

locationमुंबईPublished: May 10, 2019 04:05:04 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

Priyanka Chopra के अलावा मेट गाला में डिंपल गर्ल Deepika Padukone और Isha Ambani का लुक भी छाया रहा।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल में Met Gala 2019 में अपीयरेंस के बाद सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रियंका का लुक और मेकअप चर्चा में रहा। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। वहीं मेट गाला में प्रियंका और निक के अलावा उनकी फैमिली का एक सदस्य भी पहुंचा था। जिसका लुका काफी चर्चा में रहा।

Priyanka Chopra

ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका की डॉगी डायना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि डायना का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। वहीं डायना मेट गाला में प्रियंका के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आई थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra

बता दें कि प्रियंका को डायना से काफी लगाव है। डायना की महंगी अक्सेसरीज भी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका ही नहीं मेट गाला में डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और ईशा अंबानी का लुक भी छाया रहा। जहां प्रियंका अपने लुक के चलते ट्रोल हुईं। वहीं दीपिका और ईशा के लुक की काफी तारीफ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो