scriptआधे घंटे में 12 करोड़ रुपए कमाती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, कैसे यहा जानें | Priyanka Chopra offered Rs 12 crore to perform at an awards show? | Patrika News

आधे घंटे में 12 करोड़ रुपए कमाती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, कैसे यहा जानें

Published: Nov 18, 2017 03:06:18 pm

आधे घंटे में 12 करोड़ रुपए कमाती हैं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा, कैसे यहा जानें….

Priyanka_Chopra

Priyanka_Chopra

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली ‘देसी गर्ल’ हाल एक इंटरनेशल सेलिब्रेटी बन चुकी हैं। दिन ब दिन उनके स्टारडम में इजाफा हो रहा है। प्रियंका इन दिनों करोड़ों में खेल रही हैं। क्या आप सोच सकते है कि कोई एक्ट्रेस कैसे आधे घंटे में 12 करोड़ रुपए कमा सकती है। ऐसे में आपके जहन में ये सवाल उठना लाजमी है आखिर कैसे? आपको यकीन हो या ना हो, लेकिन जी हां, प्रियंका चोपड़ा को आधे घंटे लिए 12 करोड़ रुपए का आॅफर मिला है।

Work carfie.. winter is here!! Grrr. #quantico @abcquantico 🙄🤪🌬❄️

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

आपको शायद जानकार हैरानी हो लेकिन हाल में प्रियंका को एक अवॉर्ड शो में डांस करने के लिए निमंत्रण मिला है। इस अवॉर्ड शो के लिए प्रियंका को सिर्फ 30 मिनट डांस करने के लिए 12 करोड़ का आॅफर दिया गया। यानी कि प्रियंका चोपड़ा आधे घंटे में आॅर्गनाइजर्स से 12 रुपए ले रही हैं। अवॉर्ड शो में प्रियंका अपने इंटरनेशनल और हिंदी गानों पर डांस करेंगी। 30 मिनट के लिए परफॉर्मेंस के लिए 12 करोड़ रुपए का अमाउंट हर लिहाज से एक बड़ी रकम है। इसे देखते हुए यकीनन प्रियंका का स्टारडम बढ़ रहा है।

When u wake up way before you are supposed to! #upallnightsleepallday #grr #jetlaggedtothemax

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका ने सात समंदर पार जाकर कटवाए अपने रेश्मी बाल

बात करें प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की तो वो इन दिनों बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही हैं। फिलहाल वह अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म A Kid Like Jake की शूटिंग में बिजी हैं। पीसी ने हॉलीवुड फिल्म बेवॉच से डेब्यू किया था। इन दिनों वह अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस शो से प्रियंका हॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गई हैं। प्रियंका सात संमदर पार जाकर हाल में अपने शो ‘क्वांटिको’ के लिए अपने खूबसूरत बालों की बली चढ़ा दी।

I go where my soul takes me.. #sleeplessnights

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

मस्ती-मस्ती में चलती गाडी से गिरीं पीसी?

हाल में इस अमेरिकन टीवी सीरीज के शूटिंग सेट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके को-स्‍टार रोशेल टॉवे उनके चलती गाड़ी में मस्‍ती कर रहे हैं और अचानक प्रियंका इस गाड़ी से गिर गईं। घबराइए मत, प्रियंको कुछ नहीं हुआ है क्‍योंकि यह गाड़ी नहीं बल्कि सिर्फ इसके पीछे लगी स्‍क्रीन चल रही थी। जी हां, दरअसल यह मस्‍तीभरा वीडियो प्रियंका चोपड़ा की टीम ने शेयर किया है, जिसमें वह अपने को-स्‍टार रोशेल के साथ नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में प्रियंका एक चलती गाड़ी के खुले गेट से लटकती हुई दिख रही हैं और उनके को-स्टार उनसे फाइट कर रहे हैं। इसी बीच बचने की कोशिश करती प्रियंका हाथ-पैर मारती हैं आखिर में गाड़ी से गिर जाती हैं। लेकिन इस मजेदार वीडियो में प्रियंका चलती नहीं बल्कि रुकी हुई गाड़ी से नीचे गिरती हैं और उनके पीछे की स्‍क्रीन पर सीन चल रहे हैं। आप भी देखें प्रियंका का यह मजेदार वीडियो।

ट्रेंडिंग वीडियो