scriptशादी के लिए इस तरह का आउटफिट डिजाइन करवा रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो | Priyanka Chopra Reveal Her Wedding dress Look watch full video | Patrika News

शादी के लिए इस तरह का आउटफिट डिजाइन करवा रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

locationमुंबईPublished: Oct 20, 2018 01:07:14 pm

Submitted by:

Riya Jain

प्रियंका ने बताया कि वह फंक्शन के दौरान ऐसी ड्रेस पहनने वाली हैं।

Priyanka Chopra Reveal Her Wedding dress Look watch full video

Priyanka Chopra Reveal Her Wedding dress Look watch full video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर लगातार शादी की अपडेट्स सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये जोड़ा जोधपुर में शादी करेगा। ये शादी 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इन दिनों एक्ट्रेस और निक पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुटे हैं।

priyanka
इसी बीच हाल में प्रियंका ने ET Style नाम के एंटरटेंमेंट पोर्टल से बातचीत की। उस दौरान जब एक्ट्रेस से उनके शादी के कपड़ों को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने हर फंक्शन में अपनी ड्रेस को लेकर जानकारी दी।
priyanka

प्रियंका ने बताया कि वह फंक्शन के दौरान ऐसी ड्रेस पहनना चाहती हैं जो कि कंफरटेबल हो और उनकी पर्सनेलिटी को सूट करती हो। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह शादी के दौरान अपनी हर ड्रेस काफी सिंपल रखेंगी। तो अब तो वक्त आने पर ही पता चलेगा कि प्रियंका शादी पर किस लिबास में नजर आएंगी।

priyanka

गौरतलब है कि शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका बॅालीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। पहले प्रियंका बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से वापसी करने वाली थीं। पर किसी कारण उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया। अब वे ‘द स्काई इज पिंक’ से कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो