script

5 साल बाद छलका Priyanka Chopra का दर्द, बयां की वो दर्द भरी कहानी, बोली-उस दर्द के बाद बढ़ गया था 9 KG वजन

locationमुंबईPublished: Feb 13, 2021 12:32:15 am

-प्रियंका चोपड़ा 5 साल बाद बयां किया अपने ब्रेकअप का दर्द। -प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर चर्चा में हैं।-ब्रेकअप के बाद प्रियंका चोपड़ा को भी डिप्रेशन का सामना करना पड़ा था।-डायरेक्टर ने दी थी स्तन, बट और जबड़े की सर्जरी कराने की सलाह।

priyanka_chopra.jpg

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही आज एक ग्लोबल स्टार हैं। लेकिन जब वह 2016 में न्यूयॉर्क गईं थी तो वह बहुत ही कठिन दौर से गुजर रही थीं। वर्ष 2013 में प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था और वह अभी पूरी तरह से अपने पिता की मौत के गम से उभर भी नहीं पाई थी कि अचानक से उनपर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा। 5 बाद प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपनी इस दुख भरी का खुलासा अपनी बुक अनफिनिश्ड (Priyanka Chopra Unfinished) में किया है। दरअसल, 2016 में प्रियंका चोपड़ा का ब्रेकअप (Priyanka Chopra after breakup) हुआ था तो उन्होंने खुद को पूरी दुनिया से अलग-थलग कर लिया था। ब्रेकअप के बाद उनको डिप्रेशन (Priyanka Chopra depression) का सामना तक करना पड़ा था और उस दौरान उनका 9 किलो वजन (Priyanka Chopra 9 kg Put on weight) तक बढ़ गया था। उस दौरान प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से कुछ नहीं बताया और वह अंदर ही अंदर घुटती रहती थीं। रातों को सो नहीं पाती थी और किसी काम में उनका मन नहीं लगता था।

 

Priyanka chopra

अनफिनिश्ड में बयां किया लव और ब्रेकअप का दर्द
अब 5 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने लव और ब्रेकअप का अपनी खिताब अनफिनिश्ड में खुलासा किया है। इसमें प्रियंका ने अपनी लव लाइफ और ब्रेकअप का दर्द बयां किया है कि कैसे उन्हें ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन तक का सामना करना पड़ा था। प्रियंका चोपड़ा के लिए वो कठिन वक्त ऐसा था कि उन्होंने खुद को बाहरी दुनिया से आइसोलेट कर लिया था और वह केवल अपने टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग के लिए बाहर जाती थीं। अपने दर्दनाक ब्रेकअप का सामना करते हुए उस वक्त अभिनेत्री प्रियंका का लगभग 9 किलोग्राम वजन भी बढ़ गया था।

 

priyanka chopra

किसी को समझ नहीं आया क्या चल रहा है
प्रियंका चोपड़ा ने बताया है, ‘जब मैं सुन्न महसूस नहीं कर रही थी। तो मैं अकेली थी। उदास और अलग-थलग महसूस करती थी। किसी को भी समझ नहीं आया कि मेरे अंदर क्या चल रहा है। क्योंकि मैंने किसी को नहीं बताया।‘ एक अन्य चैप्टर में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री बनने की चाहत के बारे में बात की। कैसे उन्हें तब नौकरी करने की सलाह दी गई थी।

 

priyanka chopra

डायरेक्टर ने दी थी ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह
प्रियंका ने खुद के साथ बीती एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक डायरेक्टर ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी। दरअसल, वह काम के सिलसिले में एक डायरेक्टर ने मिलने पहुंची थी। प्रियंका ने लिखा कि बातचीत हो रही थी और वह खड़ा हुआ और मुझसे आपने आपको घूम कर दिखाने को कहा। मैं घूमी और काफी देर घूरने के बाद वो बोला अगर एक्ट्रेस बनना चाहती हो तो शरीर के कुछ हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी। दरअसल, उसने मुझे स्तन, जबड़ा और बट की सर्जरी कराने को कहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो