scriptशादी के 35 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, शेयर की ऐसी बोल्ड तस्वीर | Priyanka Chopra shares sans makeup selfie in corset dress | Patrika News

शादी के 35 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, शेयर की ऐसी बोल्ड तस्वीर

locationमुंबईPublished: Jan 07, 2019 04:32:23 pm

ऐसा लगता है 35 दिन पहले निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी मदमस्त आंखों से न्यू ईयर का स्वागत कर रही हैं….

Priynaka Chopra

Priynaka Chopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल 2 दिसंबर को अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी के बाद से प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पहले शादी की तस्वीरें, फिर क्रिसमस व न्यू ईयर और अब प्रियंका की न्यूड कोर्सेट ड्रेस में ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रही है।

 

Priynaka Chopra

इसमें कोई दोराय नहीं कि प्रियंका चोपड़ा विश्वभर में होटेस्ट वुमन के रूप में पहचानी जाती हैं। इस दीवा ने ना केवल एक ब्यूटी के रूप में अपनी पहचान छोड़ी है बल्कि अपने फैशन सेंस से भी हमेशा अपने फैन्स को इंस्पायर किया है। वह हर बार कुछ ना कुछ नया ट्राई करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है। जिसमें वह बहुत ही बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है 35 दिन पहले निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी मदमस्त आंखों से न्यू ईयर का स्वागत कर रही हैं।

 

Priynaka Chopra

दिलचस्प बात ये है कि इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बिना किसी मेकअप के स्ट्रैपी कोर्सेट आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर में पीसी के खुले बाल उनकी सुन्दरता में चार चांद लगा रहे हैं। पीसी के इस लुक को देखकर उनके फैंस भी फूले नहीं समा रहे होंगे।

 

Priynaka Chopra

वह ग्लोबल एक स्टार हैं और इसी के मद्देनजर वह अपने फैशन सेंस के लिए पहचानी जाती हैं। वह पहली बार 2015 में अमरीकन टीवी में सुर्खियां बनने वाली पहली साउथ एशियन वुमन हैं। दोबारा वह निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आईं। यह कपल डेटिंग करने के बाद पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में कैथोलिक और हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गया।

View this post on Instagram

From mine to yours.. Happy new year everyone! #2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो