scriptविदेश में भी छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, 2 साल के लिए मिली करोड़ों की डील | Priyanka Chopra sings big deal with Amazon Prime | Patrika News
हॉलीवुड

विदेश में भी छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, 2 साल के लिए मिली करोड़ों की डील

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) कहती हैं कि एक स्टोरीटेलर के रूप में वह लगातार खुद को नए विचारों की खोज, सोच और आयामों को तलाशती हैं। अपने कॅरियर ( Bollywood Career ) के 20 वर्षों में 60 फिल्में करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि अब वे ऐसा कर पाएंगी।

मुंबईJul 01, 2020 / 01:26 pm

पवन राणा

विदेश में भी छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, 2 साल के लिए मिली करोड़ों की डील

विदेश में भी छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, 2 साल के लिए मिली करोड़ों की डील

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने अमेजन ( Amazon Prime ) के साथ फर्स्ट लुक टेलीविजन ( Frist Look Televison ) के लिए दो साल का करार किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि इस वैश्विक करार के जरिए वह हिन्दी, अंग्रेजी सहित किसी भी भाषा में कंटेंट पेश कर सकती हैं। उनका इरादा है कि इस माध्यम से वह दुनियाभर के क्रिएटर्स के साथ मिलकर महिला केंद्रित स्टोरीज प्रस्तुत करें।

विदेश में भी छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, 2 साल के लिए मिली करोड़ों की डील

प्रियंका कहती हैं कि एक स्टोरीटेलर के रूप में वह लगातार खुद को नए विचारों की खोज, सोच और आयामों को तलाशती हैं। अपने कॅरियर के 20 वर्षों में 60 फिल्में करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि अब वे ऐसा कर पाएंगी। फिलहाल प्रियंका दो प्रोजेक्ट्स पर अमेजन के साथ काम कर रही हैं। इनमें से एक डांस रियलिटी शो ‘संगीत’ है जिसे वह पति निक जोनस के साथ प्रोड्यूस करेंगी। अपनी शादी के संगीत समारोह से प्रेरित इस शो में दूल्हा-दुल्हन के परिवार ट्रॉफी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। दूसरा प्रोजेक्ट एक जासूसी ड्रामा है जिसमें वह गेम आॅफ थ्रोन फेम रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी।

विदेश में भी छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, 2 साल के लिए मिली करोड़ों की डील

इस करार पर अमेजन स्टूडियो के प्रमुख जेनिफर साल्के ने कहा,’ प्रियंका और मैं अलग-अलग तरह के ग्लोबल स्टोरीटेलिंग का पेशन रखते हैं। प्रियंका उत्साहजनक ओरिजनल कंटेंट और कैरेक्टर्स से वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना चाहती हैं। वह पॉवरहाउस प्रोडयूसर हैं और हम उनके साथ मिलकर आने वाले वर्षों में काम करने के लिए उत्साहित हैं।’

फर्स्ट लुक टेलीविजन लंदन बेस्ड टेलीविजन कंपनी है। ये कंपनी टीवी शोज, लाइव इवेंट्स और पोडकास्ट के जरिए दर्शकों को विभिन्न कंटेंट प्रोवाइड करती है। कंपनी विभिन्न क्रिएटर्स से सम्पर्क कर कंटेंट जुटाती है।

प्रियंका और अमेजन मिलकर एक फीचर फिल्म ‘शीला’ पर काम कर रहे हैं। ‘शीला’ नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ पर आधारित फिल्म है। इसमें प्रियंका गुुरु रजनीश/ओशो की सहायक मां आनंद शीला की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की ‘वी केन बी हीरोज’ में नजर आएंगी। इसका निर्देशन रोबर्ट रोड्रीगुऐज करेंगे। वहीं, प्रियंका ‘द वाइट टाइगर’ और ‘द मैट्रिक्स 4’ फिल्म में नजर आएंगी। ‘द मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग कोरोना वायरस के चलते रूकी हुई थी। हाल ही इसकी शूटिंग फिर से शुरू की गई है।

Home / Entertainment / Hollywood News / विदेश में भी छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, 2 साल के लिए मिली करोड़ों की डील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो