हॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियां शुरू

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
जोनस परिवार में आई बड़ी खुशखबरी
प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) करने वाले हैं बच्चे का स्वागत

Feb 13, 2020 / 05:51 pm

Neha Gupta

नई दिल्ली | प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के घर में खुशखबरी आई है। जोनास परिवार में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सुत्रों के मुताबिक, जोनास परिवार बच्चे के आने की खबर सुनकर काफी खुश हैं। सभी अभी से ही घर में पहले बच्चे के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं। ये खुशखबरी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) और जो जोनास देने वाले हैं। खबर के मुताबिक, 23 साल की सोफी प्रेग्‍नेंट हैं और जल्द ही बच्चे का स्वागत किया जाएगा।

पूरा जोनास परिवार ये बात जानकर काफी खुश है। विदेशी मीडिया के अनुसार जो और सोफी (Sophie Turner) ने बच्चे की खबर को छुपाकर रखा था लेकिन अब जब ये बात सामने आ गई है तो सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। सोफी ने अब अपने कपड़े भी इसके मुताबिक लेने शुरु कर दिए हैं। बता दें कि सोफी और जो हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra) के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स में नज़र आए थे। इस फंक्शन में तीनों जोनास ब्रदर्स अपनी वाइफ के साथ दिखाई दिए थे। इसी इवेंट में प्रियंका को उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल भी किया था जिसकी सफाई बाद में पीसी ने दी थी और बताया था कि उनकी बॉडी पर एक पारदर्शी कपड़ा लगी हुआ था जो नज़र नहीं आ रहा था।

जोनास परिवार में बच्चे की खबर का अभी तक उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। हालांकि विदेशी मीडिया में ये खबर छाई हुई है कि सोफी प्रेग्नेंट हैं। यकीनन ये खबर सुनने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस उनसे भी काफी एक्सपेक्टेशन रखे हुए हैं। वो उनके खुशखबरी सुनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से साल 2018 में भारत के जयपुर में शादी की थी।

Home / Entertainment / Hollywood News / प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियां शुरू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.