scriptपहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवाले, शुरू हो गई शॉपिंग | Priyanka Chopra sister in law sophie turner shopping for baby | Patrika News

पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवाले, शुरू हो गई शॉपिंग

locationमुंबईPublished: Mar 04, 2020 05:56:20 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Priyanka and Nick Jonas

Priyanka and Nick Jonas

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। दरअसल, देसी गर्ल की जेठानी सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों वे अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। यह सोफी और जो जोनस का पहला बच्चा होगा। वे नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

 

पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवाले, शुरू हो गई शॉपिंग
हाल ही सोफी और जो जोनस अपने होने वाले बच्चे के लिए शाॅपिंग करने निकले। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में सोफी व्हाइट हुडी और ब्लू ट्राउजर में कूल दिखीं। इस दौरान सोफी का नो मेकअप लुक देखने को मिला। वहीं जो ब्लैक टी-शर्ट, जींस में हैंडसम दिखे।

 

पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवाले, शुरू हो गई शॉपिंग

एक तस्वीर में सोफी शाॅपिंग माॅल में बच्चे की टी-शर्ट थामें दिख रही हैं। सोफी-जो की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। सोफी और जो ने बीते साल 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। इसके बाद कपल ने जुलाई में एक बार फिर शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार और कुछ फ्रेंड्स शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो