script‘क्वांटिको 3’ में हिंदुओं को आतंकवादी दिखाए जाने पर गरमाई भारतीय जनता, प्रियंका को कहा भला बुरा | priyanka chopra troll social media indian as terrorists quantico 3 | Patrika News

‘क्वांटिको 3’ में हिंदुओं को आतंकवादी दिखाए जाने पर गरमाई भारतीय जनता, प्रियंका को कहा भला बुरा

Published: Jun 05, 2018 09:59:37 am

Submitted by:

Riya Jain

इस बार प्रियंका उनके अमेरिकन टेलिविजन शो ‘क्वांटिको 3’ की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

priyanka chopra

priyanka chopra

बॉलीवुड के बाद अब हॅालीवुड में मशहूर हो रही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। लेकिन इस बार का मुद्दा जरा गंभीर है। इस बार प्रियंका उनके अमेरिकन टेलिविजन शो ‘क्वांटिको 3’ की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

priyanka chopra
 

हाल में शो का पिछला एपिसोड टेलेकास्ट हुआ जिसमें कुछ भारतीयों को न्यूयॉर्क के मैनहेटन को न्यूक्लियर अटैक से उड़ाने की कोशिश करते दिखाया गया है। शो में दिखाया गया कि अटैक के बाद भारतीय लोग इस हमले का सारा इल्जाम पाकिस्तान पर डालना चाहते हैं। इस एपिसोड के बाद देश की जनता काफी गर्मा गई।
priyanka chopra

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘क्वांटिको का क्या बकवास एपिसोड था… वो इस बात को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि एक भारतीय नागरिक मैनहैटन को इसलिए उड़ा रहा है ताकि पाकिस्तान पर इसका इल्जाम लग सके। मुझे तो ये भी समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह के एपिसोड के कैसी हास्यासपद कहानी सेट की जा रही है। बेतुकी चीज।’

इसके अलावा दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, ‘क्वांटिको को शर्म आनी चाहिए। प्रियंका चोपड़ा को शर्म आनी चाहिए। हिंदुओं को टेररिस्ट दिखाने पर शर्म आनी चाहिए।’

https://twitter.com/hashtag/Quantico?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Quantico?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
salman khan and priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

प्रियंका जल्द ही एक बार फिर बॅालीवुड फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। जल्द ही वह सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान और प्रियंका के अलावा दिशा पटानी भी मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान पहली बार एक 17 साल के युवा से लेकर 60 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार अदा करेंगे। इसके अलावा प्रियंका कुछ हॅालीवुड फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो