scriptतलाक की खबरों के बीच प्राइवेट जेट से डिनर पर पहुंचीं प्रियंका, जेठानी-देवरानी के साथ दिखी ऐसी बॉन्डिंग | priyanka chopra with in laws dinner date pictures goes viral | Patrika News

तलाक की खबरों के बीच प्राइवेट जेट से डिनर पर पहुंचीं प्रियंका, जेठानी-देवरानी के साथ दिखी ऐसी बॉन्डिंग

locationमुंबईPublished: Apr 08, 2019 09:11:31 am

प्राइवेट जेट में ससुराल वालों संग डिनर करने पहुंची प्रियंका, जेठानी-देवरानी का भी दिखा स्वैग

priyanka chopra

priyanka chopra

‘देसी गर्ल’ Priyanka Chopra ने पिछले साल दिसंबर में अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद से पीसी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक जोनस के डिवॉर्स की खबरें आई थी जिससे उनके चाहने वालों को एक बड़ा झटका लगा था। हालांकि, ऐसी कोई बात नहीं प्रियंका और निक दोनों खुश हैं। इन दिनों प्रियंका विदेश में अपने फैशनसेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही प्रियंका न्यूयॉर्क के चाईनीज रेस्टारेंट में ससुराल वालों के संग डिनर डेट पर पहुंची थीं। खास बात यह है प्रियंका और उनके ससुरवालें यहां प्राइवेट जेट से पहुंचे थे।

priyanka chopra

स्टाइलिश अंदाज में दिखीं प्रियंका
निक जोनस के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं प्रियंका काफी स्टाइलिश लग रही थीं। प्रियंका—निक के साथ जो—जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर, केविन की पत्नी डेनियल जोनस भी पहुंचे थे। डिनर डेट के दौरान सिंगर्स भाईयों की अपनी पत्नियों के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इन कप्लस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

priyanka chopra

वेकेशन की तस्वीरें भी हुई थी वायरल
बीते दिनों प्रियंका और निक जोनस मियामी में वेकेशन पर नजर आए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं। यहां तक कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी भी काफी हॉट और स्टाइलिश दिखीं।

priyanka chopra

फरहान के साथ फिल्म में दिखेंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग शेड्यूल को पूरा करके विदेश लौटी थीं। ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो