scriptप्रियंका चोपड़ा की बर्थडे ड्रेस और ‘लिपस्टिक क्लच’ की कीमत उड़ा देगी होश, कीमत इतनी कोई सोच भी सकता | Priyanka Chopras birthday dress and Lipstick Bag Worth Rs 3 Lakh | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे ड्रेस और ‘लिपस्टिक क्लच’ की कीमत उड़ा देगी होश, कीमत इतनी कोई सोच भी सकता

locationमुंबईPublished: Jul 22, 2019 08:22:44 am

प्रियंका चोपड़ा की मिनी ड्रेस और क्लच की कीमत जानकर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के होश उड़े जा रहे हैं…

Priyanka chopra

Priyanka chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) पूरे 37 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्हें कई सितारों और उनके फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी। प्रियंका के केट काटते की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें प्रियंका के पति निक जोनस (Nick Jonas) भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। निक ने प्रिंयका को उनकी एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी।

Priyanka Chopra birthday

रेड मिनी ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं प्रियंका
बर्थडे के मौके पर प्रियंका रेड मिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके पास एक लिपस्टिक क्लच भी दिखाई दिया। देसी गर्ल की इस मिनी ड्रेस और क्लच की कीमत जानकर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के होश उड़े जा रहे हैं। आइए जानते हैं प्रियंका की ड्रेस की कीमत।

Priyanka Chopra birthday

बर्थडे पर प्रियंका ने 79 हजार रुपए की ड्रेस
बता दें कि 16 आर्लिंगटन ब्रांड की प्रियंका की बर्थडे ड्रेस की ऑनलाइन कीमत 1147 अमरीकी डॉलर यानी करीब 79 हजार रुपए है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के लिए यह रकम कुछ भी नहीं है। वहीं उनके लिपस्टिक क्लच की बात करें तो यह उनकी ड्रेस से कही ज्यादा महंगा है। जूडिथ लीबर कॉटर के इस क्लच की ऑनलाइन कीमत 5495 डॉलर है, यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 3 लाख 80 हजार रुपए।

Priyanka Chopra birthday
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो